कांग्रेस का दावा , प्रदेश में जल्द ही निकल सकती है मुख्यमंत्री पद की गोपनीय वेकैंसी

Bjp vs congress
सुयश भट्ट । Jul 30 2021 3:33PM

प्रदेश में एक बार फिर मुख्यमंत्री बदलने पर सियासत गरमा गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के दिल्ली से लौटने के बाद कांग्रेस ने एक बार फिर बीजेपी पर निशाना साधा।

भोपाल। मध्य प्रदेश में एक बार फिर मुख्यमंत्री बदलने पर सियासत गरमा गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के दिल्ली से लौटने के बाद कांग्रेस ने एक बार फिर बीजेपी पर निशाना साधा और कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री पद की गोपनीय वेकैंसी जल्द निकलने वाली है।

इसे भी पढ़ें:बीजेपी के पदाधिकारीयों के कार्य विभाजन के बाद कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री पर कसा तंज, कही यह बात 

दरअसल कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा है कि एमपी में मुख्यंत्री पद के लिए गोपनीय वैकेंसी निकली हैं। हालांकि इसके पहले पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने भी प्रदेश का सीएम बदले जाने की बात कही थी।

इसे भी पढ़ें:OBC आरक्षण को लेकर MP में प्रदर्शन, बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने, पूर्व मंत्री ने भी किया समर्थन 

आपको बता दें कि दिग्विजय सिंह ने कहा था कि आजकल भाजपा मोदीशाह अपने मुख्यमंत्रियों को बदल रहे हैं। जिसके बाद दिग्विजय सिंह ने एक सूची जारी करते हुए बताया था कि अब मप्र बीजेपी में मुख्यमंत्री के लिए केवल दो ही उम्मीदवार दौड़ में रह गए हैं। मोदी जी के उम्मीदवार प्रल्हाद पटेल व संघ के उम्मीदवार वीडी शर्मा, बाक़ी उम्मीदवारों के प्रति मेरी सहानुभूति है। उन्होंने आगे कहा कि ‘मामू का जाना तय’।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़