भाजपा के पास स्थाई समिति में बहुमत, सभी आवश्यक काम तुरंत करेंगे पूरा: वीरेन्द्र सचदेवा

By प्रेस विज्ञप्ति | Sep 27, 2024

नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की आज दिल्ली नगर निगम सदन से स्थाई समिति के चुनाव के बाद स्थाई समिति का गठन पूर्ण हो गया है और अब अरविंद केजरीवाल एवं आम आदमी पार्टी को स्थाई समिति अध्यक्ष के चुनाव को और अधिक बाधित नही करना चाहिए ताकि दिल्ली नगर निगम के महत्वपूर्ण वित्तीय एवं प्रशासनिक निर्णय हो सकें। सचदेवा ने कहा है की कूड़ा लैंडफिल साइट ठेकों से लेकर डोर टू डोर कूड़ा एकत्रीकरण योजना तक ना जाने कितने जरूरी काम स्थाई समिति ना होने से अटके हैं और अब जब भाजपा के पास स्थाई समिति में बहुमत है तो हम यह सभी अति आवश्यक काम तुरंत पूरे करना चाहते हैं।

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की कल 26 सितम्बर को महापौर डा. शैली ओबेरॉय द्वारा स्थाई समिति चुनाव बैठक स्थगित करते ही सिफर हो गया था आम आदमी पार्टी में आंतरिक कलह है और दिखने में उनके पास 250 के सदन में 124 सदस्य हैं पर सच यह है की 10 से 15 पार्षद अरविंद केजरीवाल सरकार की अकर्मण्यता एवं भ्रष्टाचार से तंग आ चुके हैं और स्थाई समिति चुनाव में भाग लेने नही आयेंगे। अगर "आप" चुनाव में भाग लेती तो उसकी करारी हार हो सकती थी जिससे बचने के लिए केजरीवाल ने चुनाव का बहिष्कार किया। दिल्ली नगर निगम स्थाई समिति के चुनाव में यदि आम आदमी पार्टी भाग लेती तो आज दिल्ली को पता चल जाता की "आप" निगम में बहुमत खो चुकी है क्योंकि यदि बहुमत होता तो केजरीवाल चुनाव से भागते नही।

प्रमुख खबरें

Litton Das की Australia टेस्ट में वापसी, Bangladesh क्रिकेट का बड़ा दांव

PoK पर ऐसा क्या बोले पाकिस्तानी? घसीटकर ले गई शहबाज की पुलिस

Glasgow से CWG 2030 की मेजबानी का बिगुल बजेगा, अहमदाबाद को मिलेगा औपचारिक न्योता!

Rahul Gandhi का बड़ा आरोप: Delimitation से BJP छीनना चाहती है Tamil Nadu की ताकत