बीजेपी ने की है अनुसूचित जाति वर्ग के मान-सम्मान की रक्षाः लाल सिंह आर्य

By दिनेश शुक्ल | Oct 21, 2020

सागर। देश की आजादी के बाद लगभग 60 वर्षों से ज्यादा देश और प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ने राज किया। कांग्रेस को अनुसूचित जाति वर्ग के लोग वोट देते रहे और कांग्रेस पार्टी देश प्रदेश पर राज करती रही। कांग्रेस पार्टी संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के साथ छल कपट कर एवं असमानता का व्यवहार कर,  उन्हें सभी प्रकार के अधिकारों से दूर रखकर सत्तासीन बनी रही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को मान सम्मान दिलाकर उनका जीवनस्तर ऊंचा उठाने के लिए कई भागीरथी प्रयास किए। यह बात अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य ने मंगलवार को सागर के सीहोरा में अजा सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कही।

इसे भी पढ़ें: गृहमंत्री बोले बिसाहूलाल ने आपत्तिजनक कुछ कहा है तो मैं माफी मांगता हूँ

पार्टी के प्रदेश के उपाध्यक्ष और विधायक प्रदीप लारिया ने कहा कि कांग्रेस सरकार में दलितों एवं अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों पर लगातार अत्याचार किए जाते रहे। वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों की चिंता उनकी भलाई के लिए ऐतिहासिक निर्णय लिए। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के पंच तीर्थ का निर्माण कराया। वास्तव में भारतीय जनता पार्टी की सरकार अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को आगे लाने का सतत प्रयास करती रही है। पार्टी प्रत्याशी गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने में विश्वास करती है। वास्तव में भारतीय जनता पार्टी की सरकार अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों की चिंता करने वाली सरकार है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में ही अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों का मान सम्मान सुरक्षित है। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सूरज कैरो ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने बरसों देश प्रदेश पर राज कर अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों की आवाज को दबाने का कार्य किया है। कांग्रेस ने समाज को तोड़कर अपनी राजनीतिक रोटियां सेकने में विश्वास किया है। 

प्रमुख खबरें

दिल्ली में कॉजपा का प्रदर्शन विफल, BJP ने राहुल गांधी की तुलना मीर जाफर से की

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगा विरोध, Kojpa का Jantar Mantar पर प्रदर्शन का ऐलान

Mumbai में Tushar Gandhi और Imran Khan समेत 600 प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए गए

Haryana Cabinet का बड़ा फैसला: पूर्व Agniveer को Group C भर्ती परीक्षाओं से मिली पूरी छूट