केरल के पलक्कड़ में भाजपा को ‘मेट्रोमैन’ श्रीधरन से करिश्मे की उम्मीद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 25, 2021

पलक्कड़ (केरल)। केरल में छह अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव में पलक्कड़ सीट पर युवा बनाम बुजुर्ग की लड़ाई में भाजपा की तरफ से ‘मेट्रोमैनई. श्रीधरन कांग्रेस के मौजूदा विधायक शफी परमबिल को चुनौती देंगे और प्रौद्योगिकीविद के अपने करिश्मे को वोटों में तब्दील करने की कोशिश करेंगे। इस बार पलक्कड़ में त्रिकोणीय चुनाव की उम्मीद है क्योंकि सत्तारूढ़ एलडीएफ ने भी भाजपा और कांग्रेस को चुनौती देते हुए पहली बार यहां से अपना उम्मीदवार उतारा है। यह सीट 2011 से यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) के पास है। हाल के नगर निकाय चुनावों में पलक्कड़ में अपनी सफलता से उत्साहित भाजपा ने 38 वर्षीय परमबिल के मुकाबले 88 वर्षीय श्रीधरन को चुनावी मैदान में उतारा है। परमबिल तीसरी बार चुनाव जीतने की उम्मीद कर रहे हैं। प्रौद्योगिकीविद से नेता बने श्रीधरन लोगों से बात कर रहे हैं और उन्हें छह अप्रैल को वोट डालने की याद दिलाते हुए एक जगह से दूसरी जगह तेजी से प्रचार कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: राष्ट्रीय स्तर पर खनिज समृद्ध राज्यों में मध्य प्रदेश अग्रणी राज्य

श्रीधरन हाल ही में सुर्खियों में तब आए जब कुछ मतदाताओं द्वारा उनके पैर धोने की तस्वीरें वायरल हो गई। उनके आलोचकों ने आरोप लगाया कि ये तस्वीरें उनकी ‘सामंतवादी मानसिकता’ को दिखाती है जबकि श्रीधरन ने कहा कि बड़ों के पैर धोना ‘‘भारतीय संस्कृति को दर्शाता है।’’ उन्होंने अपने चुनाव प्रचार अभियान के दौरान विकास के बारे में ज्यादा और राजनीति के बारे में कम बातें कीं। वहीं एलडीएफ प्रत्याशी प्रमोद कांग्रेस और भाजपा को चुनौती देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं और वह अधिकतम मतदाताओं तक पहुंचने की हरसंभव कोशिश कर रहे हैं। इस सीट पर उनकी उम्मीदें पिछले संसदीय चुनाव के दौरान पलक्कड़ विधानसभा सीट पर वाम मोर्चे को मिले वोटों पर टिकी हैं। एलडीएफ प्रत्याशी एम बी राजेश को 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान 32.83 प्रतिशत वोट मिले थे।

प्रमुख खबरें

Lionel Messi ने Inter Miami के लिए दागा 100वां गोल, Cruz Azul को हराकर जीता Campeones Cup

Germany में जॉब के लिए जरूरी है Work Visa, EU Blue Card समेत मिलते हैं कई बड़े ऑप्शन

BCCI 95वीं AGM में अंडमान-निकोबार की सदस्यता और ICC प्रतिनिधि पर करेगा फैसला

CMO के IAS अफसर बना रहे Collectors पर दबाव, Ashok Gehlot ने BJP पर लगाया डराने का आरोप