भाजपा अपने समर्पित कार्यकर्ताओं के अच्छे कामों की अनदेखी करती है: Ajit Pawar

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 07, 2026

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने मंगलवार को अपनी सहयोगी भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी अपने पुराने कार्यकर्ताओं के संगठन के लिए किए गए अच्छे कामों की कद्र नहीं करती।

पवार ने यह बात पुणे शहर के बानेर इलाके से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और पूर्व पार्षद अमोल बलवडकर का उल्लेख करते हुए कही, जिन्हें भाजपा ने 15 जनवरी को होने वाले नगर निकाय चुनाव के लिए टिकट नहीं दिया।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख पवार नगर निकाय चुनाव से पहले पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवड में एक रैली को संबोधित कर रहे थे। बलवडकर ने टिकट न मिलने के बाद भाजपा से इस्तीफा दे दिया और राकांपा में शामिल हो गए।

पवार ने अपने भाषण में कहा कि राकांपा ने न केवल अपने समर्पित कार्यकर्ताओं के काम को पहचाना, बल्कि उन्हें चुनाव में टिकट भी दिए। हालांकि पवार ने कहा कि उनकी पार्टी केंद्र और महाराष्ट्र में सरकार में भाजपा के साथ गठबंधन में बनी हुई है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश को विकास के रास्ते पर ले जा रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं सिर्फ उन लोगों पर निशाना साध रहा हूं जो पुणे और पीसीएमसी (पिंपरी-चिंचवड़ महानगरपालिका) में सत्ता में थे, जहां पिछले नौ साल में विकास पटरी से उतर गया।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Rinku Singh पारिवारिक इमरजेंसी के कारण घर लौटे, Zimbabwe के खिलाफ अहम मुकाबले पर सस्पेंस

UK में वोट के लिए मोदी-कार्ड? Green Party के उर्दू वीडियो पर क्यों मचा है इतना हंगामा?

Famous Temple: Assam का Hayagriva Temple, जहां कछुए चढ़ाने से पूरी होती है मन्नत, जानिए अनोखी परंपरा

Sensex में 500 अंकों का उछाल, US Dollar के मुकाबले Indian Rupee भी हुआ मजबूत