गुजरात: नाराज नेताओं को मनाने की कोशिश में भाजपा, शंकर सिंह वाघेला से मिले नितिन पटेल

By अंकित सिंह | Sep 16, 2021

गुजरात में मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और उनके कैबिनेट के बदलाव के बाद वहां नेताओं में जबरदस्त नाराजगी देखने को मिल रही है। असंतुष्ट नेताओं की सूची में खुद पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, उपमुख्यमंत्री रहे नितिन पटेल और वरिष्ठ मंत्री रहे भूपेंद्र सिंह चुडासमा शामिल हैं। इन नेताओं की नाराजगी को शांत करने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महासचिव बीएल संतोष और गुजरात प्रभारी भूपेंद्र यादव और लगातार काम कर रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: PM मोदी के जन्मदिन के मौके पर गुजरात में दिव्यांगों के लिए शुरू होगी मोबाइल वैन सेवा

आपको बता दें कि गुजरात विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी और भाजपा की प्रदेश इकाई के पूर्व अध्यक्ष जीतू वघानी समेत 24 मंत्रियों ने गुजरात सरकार के मंत्रियों के तौर पर शपथ ग्रहण की। पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के नेतृत्व वाले पूर्ववर्ती मंत्रिमंडल के किसी मंत्री को नए मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया गया। राज्य के 17वें मुख्यमंत्री के रूप में सोमवार को शपथ ग्रहण करने वाले भूपेंद्र पटेल राजभवन में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान रूपाणी के साथ मौजूद थे। 

 

प्रमुख खबरें

ग्वालियर TMZ के लिए 24 कंपनियों ने दिए ₹5500 करोड़ के निवेश प्रस्ताव: Jyotiraditya Scindia

Asian Games: निशानेबाज Elavenil Valarivan ने जीते दो रजत पदक, महिला क्रिकेट टीम फाइनल में

जयशंकर से सिसोदिया तक, बड़े नामों को मिला SIR का नोटिस, क्यों?

MP Cheetah Project को मिला नया विस्तार, Gandhi Sagar Wildlife Sanctuary में छोड़ी गई मादा चीता