EXIT POLL: गुजरात में हिट नरेंद्र-भूपेंद्र की जोड़ी, हिमाचल में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर, दिल्ली में चलेगी झाड़ू

By अंकित सिंह | Dec 05, 2022

गुजरात और हिमाचल प्रदेश में विधानसभा के चुनाव संपन्न हो चुके हैं। आज इसके चुनावी एग्जिट पोल भी सामने आ गए हैं। ज्यादातर एग्जिट पोल में गुजरात में भाजपा की सरकार बनती दिखाई दे रही हैं। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रहा है। दिल्ली के एमसीडी चुनाव को लेकर भी एग्जिट पोल सामने आए हैं। दिल्ली में भाजपा को नुकसान होता दिखाई दे रहा है। दिल्ली के एमसीडी चुनाव में आम आदमी पार्टी बहुमत हासिल करती हुई दिखाई दे रही है। 

गुजरात में P-MARQ के मुताबिक भाजपा को 128 से 148 सीटें मिल सकती हैं जो कि बंपर बहुमत कहीं जाएगी। वहीं कांग्रेस को 30 से 42 सीटें जा सकती हैं। आम आदमी पार्टी को दो से 10 सीटें मिल सकती हैं। TV9 के आंकड़ों को देखें तो भाजपा को 125-130, कांग्रेस को 40 से 50, आम आदमी पार्टी को 3 से 5 और अन्य को 3 से 7 सीटें मिलती दिखाई दे रही है। जन की बात के आंकड़ों को देखें तो भाजपा 117 से 140, कांग्रेस 34 से 51 और आम आदमी पार्टी 6 से 13 सीटें जीत सकती हैं। ईटीजी टीएनएन के एग्जिट पोल के मुताबिक गुजरात में भाजपा को 135-140 सीट, कांग्रेस को 24 से 34 सीटें, आम आदमी पार्टी को 6-16 सीटें जबकि अन्य के खाते में 1 से 3 सीटें जाती हुई दिखाई दे रहे हैं। एबीपी सी वोटर के मुताबिक गुजरात में 128 से 140 सीटें भाजपा जीत सकती है। कांग्रेस के खाते में 31 से 43 सीटें आम आदमी पार्टी के खाते में 3 से 11 और अन्य के खाते में 2 से 6 सीटें जाती हुई दिखाई दे रही हैं। इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया के मुताबिक के गुजरात में भाजपा को 129-151, 16 से 30 सीटें कांग्रेस के खाते में जा सकती है। इसके अलावा 9 से 21 सीटें आम आदमी पार्टी के खाते में, 2 से 6 सीटें अन्य के खाते में जा सकती हैं। 

इसे भी पढ़ें: Delhi MCD Elections Exit Polls: दिल्ली में बन रही आप की डबल इंजन की सरकार, झाडू ने किया सफाया

हिमाचल प्रदेश

इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया की बात करें तो हिमाचल प्रदेश में भाजपा को 24 से 34 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है जबकि कांग्रेस के खाते में 30 से 40 सीटें जा सकती हैं। आम आदमी पार्टी का यहां खाता नहीं खुल रहा है। जबकि अन्य के खाते में 4 से 8 सीटें जाएंगी। जन की बात के आंकड़ों को मानें तो बीजेपी को हिमाचल में 32 से 40 सीटें मिल सकती हैं जबकि कांग्रेस के खाते में 27 से 34 आ सकती है। आम आदमी पार्टी को यहां 0 सीटें मिलेंगी। ईटीजी टीएनएन के सर्वे को देखें तो भाजपा को 38 सीटें हिमाचल में मिलने का अनुमान जताया गया है। जबकि कांग्रेस को 28, वहीं आप को शून्य सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। रिपब्लिक के P-Marq के मुताबिक बीजेपी को हिमाचल में 34 से 39 सीटें जबकि कांग्रेस को 38 से 33 सीटें मिल सकती हैं। आम आदमी पार्टी के खाते में 1 सीट जा सकती हैं। TV9 के मुताबिक बीजेपी को 33, कांग्रेस को 31 और अन्य को 4 सीटें मिल सकती हैं। इंडिया टीवी के एग्जिट पोल को देखें तो वह भाजपा को हिमाचल में 35 से 40 सीटें जबकि कांग्रेस को 26 से 31 सीटें और अन्य के खाते में 0 से 3 सीटें जा सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस के आरोपों पर भाजपा ने दिया जवाब, सीआर पाटील बोले- पीएम मोदी ने नहीं किया है कोई रोड शो

MCD चुनाव

दिल्ली में नगर निगम चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी और भाजपा में जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला। हालांकि, एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी को बढ़त साफ तौर पर दिखाई दे रही है। इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल को देखे तो 250 सीटों में से आम आदमी पार्टी के खाते में 149 से लेकर 171 सीटें जा सकती हैं। भाजपा को 69 से 91 सीटें मिल सकती हैं। वहीं कांग्रेस को 3 से 7 सीटें और अन्य के खाते में 5 से 9 सीटें जा सकती हैं। ईटीजी चैनल के मुताबिक आम आदमी पार्टी को दिल्ली में 146 से 156 सीटें, बीजेपी को 84 से 94, कांग्रेस को 6 से 10 सीटें जबकि अन्य के खाते में 0 से 4 सीटें जा सकती हैं। जन की बात के आंकड़ों को देखें तो आम आदमी पार्टी के खाते में 159 से 175, बीजेपी के खाते में 70 से 92 और कांग्रेस के खाते में 4 से 7 सीटें जा सकती हैं। TV9 के आंकड़ों को देखें तो अन्य के खाते में 3, आम आदमी पार्टी के खाते में 145, बीजेपी के खाते में 94 और कांग्रेस के खाते में 8 सीटें जाएंगी।

प्रमुख खबरें

Iran में Khamenei के लिए मातम, USA-Israel को चेतावनी- जरा सी गलती पर होगा बड़ा हमला

Nothing Phone 4a खरीदने वालों को बड़ा झटका, New Launch से पहले तीसरी बार बढ़े दाम

Pro League में Team India का खराब प्रदर्शन, दिग्गज PR Sreejesh ने कोच Craig Fulton से पूछे चुभते सवाल।

FIFA World Cup 2026: Airport Security पर शांत खड़े रहे Lionel Messi, वायरल वीडियो ने मचाई धूम