पंचायत चुनाव के लिए भाजपा ने बेनीगंज में वार रूम का किया शुभारंभ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 09, 2021

गोरखपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर शुक्रवार बेनीगंज स्थित भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय पर वार रूम का शुभारंभ हुआ। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने फीता काट कर और पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण करके वार रुम का उद्घाटन किया। इस दौरान भारत माता की जय और बाबा गोरखनाथ का जयघोष भाजपा नेताओं ने किया। 

चुनाव से संबंधित फीड बैक लेने की जिम्मेदारी भी इस टीम पर है। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पंचायत चुनाव में भाजपा के पक्ष में माहौल है। चुनाव के शुरुआती दौर में ही विपक्षी दलों के नेता हार मान चूकें हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा कराए गए जनहित के कार्य का खासा प्रभाव जनता जनार्दन पर है। इस नाते भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों के सामने बाकी प्रत्याशी बौने साबित हो रहे हैं। ऐसे में भाजपा अब पंचायत चुनाव में भी दम दिखाएगी। 

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर की बड़ी खबरें: 15 अप्रैल को होगा पंचायती चुनाव, कोरोना को रोकने के लिए नाइट कर्फ्यू जारी 

इस अवसर पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ सत्येंद्र सिन्हा, विश्वजीताशु सिंह आशु, महामंत्री प्रदीप शुक्ला, मीडिया प्रभारी डॉ बच्चा पांडेय नवीन, कार्यालय प्रभारी सतेंद्र मिश्र, सह प्रभारी पंकज जायसवाल, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, उपाध्यक्ष ब्रजेश मणि मिश्र, अजय श्रीवास्तव, देवेश श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, आईटी सेल अनादि प्रिय पाठक, सोशल मीडिया सौरभ अग्निहोत्री, समीर श्रीवास्तव, पियूष मिश्रा, इंद्रकुमार निगम, ज्ञानेंद्र सिंह, अभिनव शाही, बालकिशुन पासवान, पवन चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।

प्रमुख खबरें

TCS और Porsche के बीच ₹14,000 करोड़ की Strategic Partnership, ऑटोमोटिव इंजीनियरिंग में आएगा बड़ा बदलाव

FIH World Cup: Argentina से हारकर India सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर, टूटा भारत का सपना।

पहले हंसे, फिर किया इशारा, कुछ इस तरह तुर्किए-पाकिस्तान-बांग्लादेश की जयशंक ने उड़ा दी नींद!

Amravati Hospital में आग की जांच के लिए 7 सदस्यीय कमेटी बनी, 8 दिन में देगी रिपोर्ट