चुनावी बांड से भाजपा की आय में भारी कमी, 2,555 करोड़ से घटकर 22 करोड़ रुपये हुआ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 04, 2022

वित्त वर्ष 2021 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कुल आय में 80 प्रतिशत अर्थात 752 करोड़ रुपये की गिरावट आई है क्योंकि इस दौरान चुनावी बांड के जरिए दान के रूप में उसे मिलने वाली राशि पिछले वित्त वर्ष के 2,555 करोड़ के मुकाबले घटकर 22.38 करोड़ हो गई। निर्वाचन आयोग में 21 मई को दायर वित्त वर्ष 2020-21 के ऑडिट रिपोर्ट में भाजपा ने अपना कुल खर्च 620.39 करोड़ रुपये दर्शाया है जबकि आय 752.33 करोड़ रुपये बतायी है। पिछले वित्त वर्ष में भाजपा ने 3,623.28 करोड़ रुपये की कुल आय की घोषणा की थी और उसने 1651.02 करोड़ रुपये ही खर्च किए थे। मार्च 2021 तक चुनावी बांड से पार्टी को 22.38 करोड़ रुपये हासिल हुए, जबकि मार्च 2020 में उसने चुनावी बांड के जरिए 2,555 करोड़ रुपये की राशि प्राप्त की थी। 

प्रमुख खबरें

8 October को रखा जाएगा अश्विन प्रदोष व्रत, जानिए त्रयोदशी तिथि और Pradosh Puja का समय

BJP के सेवा ज्योति कार्यक्रम के चलते Delhi में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

PM Narendra Modi 25 Years In Governance | शासन के 25 साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने दिया हम यह करेंगे का नया नारा, 2047 तक विकसित भारत के बताए 3 बड़े लक्ष्य!

UN में OIC पर बरसा भारत, Biplab Deb बोले पीड़ित और दोषी में फर्क समझे संगठन