भाजपा ‘विपक्षी सांसदों-विधायकों को खरीदकर’ संख्याबल बढ़ा रही है : माकपा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 04, 2022

तिरुवनंतपुरम। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर पलटवार करते हुए कहा कि ‘वह (भाजपा) अपने राजनीतिक विरोधियों के सांसदों और विधायकों की खरीद-फरोख्त’ कर अपना संख्याबल बढ़ाने में सफल हो रही है। इससे पहले शनिवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दावा किया था कि वामपंथी दल दुनिया से जल्द विलुप्त हो जाएंगे और केवल भाजपा का ही देश में भविष्य है।

इसे भी पढ़ें: योगी आदित्यनाथ का आजम खां पर कटाक्ष, रामपुर का शोषण करने वाले दुर्गति भुगत रहे हैं

माकपा के वरिष्ठ नेता ने वर्ष 2021 के चुनाव में पार्टी प्रत्याशी द्वारा नेमोम सीट जीतने का संदर्भ देते हुए कहा, ‘‘जब अमित शाह केरल में कमल खिलने की बात करते हैं, तो संभवत: उन्हें जानकारी नहीं है कि कमल के फूल का यहां केवल क्षरण हुआ।’’ बेबी ने आगे कहा, ‘‘केरल में भाजपा की (अभी) यही स्थिति है। अगर उनकी कामना है कि राज्य में यह स्थिति बदलेगी तो यह दिन में सपने देखने जैसा है।’’ वह तिरुवनंतपुरम में भाजपा द्वारा शनिवार को आयोजित अनुसूचित जाति सम्मेलन के दौरान शाह की ओर से वाम दलों पर किए गए हमलों पर प्रतिक्रिया दे रहे थे। केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा था कि ‘‘कांग्रेस भारत से अदृश्य हो रही है, जबकि कम्युनिस्ट पार्टी दुनिया से विलुप्त होने की कगार पर है। केरल में केवल भाजपा का भविष्य है।

कांग्रेस पार्टी और कम्युनिस्टों ने कभी अनुसूचित जातियों के कल्याण के लिए काम नहीं किया। उन्होंने उनसे (अनुसूचित जातियों से) केवल वोट बैंक की तरह व्यवहार किया।’’ शाह ने कांग्रेस और वाम दलों को चुनौती दी कि वे सामने आकर बताएं कि उन्होंने अबतक हाशिये पर रह रहे समुदायों के लिए क्या किया।

केंद्रीय गृहमंत्री के दावे के जवाब में बेबी ने कहा कि दुनिया का हर पांचवा व्यक्ति (कम्युनिस्ट शासित) उन देशों में रह रहा है जहां पर लोगों के शोषण को खत्म करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह इनमें केरल या दक्षिण अफ्रीका या लातिन अमेरिका के देशों को नहीं गिन रहे हैं, जहां पर वामपंथ की उल्लेखनीय उपस्थिति है।

प्रमुख खबरें

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली कोर्ट से जमानत, CJP प्रोटेस्ट में मारपीट का है आरोप

घुसपैठिये चाहे पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी...Amit Shah की नीति एकदम स्पष्ट है...देखिये J&K में 150 बांग्लादेशी घुसपैठियों के साथ क्या हुआ?

ECI मार्च पर विपक्ष पर बरसे Shivraj Singh Chouhan, कहा- चुनाव सुधारों का विरोध बंद करे

Turkey में COP31 से पहले Fiji पहुंचे Bhupender Yadav, Climate Agenda पर रखेंगे भारत का रुख