तृणमूल कांग्रेस का भाजपा पर आरोप, कहा- रथयात्रा की मंजूरी के बारे में दुर्भावनापूर्ण प्रचार कर रही BJP

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 05, 2021

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में अपनी ‘रथ यात्रा’ को मंजूरी नहीं मिलने पर भाजपा ‘‘दुर्भावनापूर्ण दुष्प्रचार’’ कर रही है और जोर देकर कहा कि इस तरह की मंजूरी देने से उसका कोई लेना-देना नहीं है। तृणमूल कांग्रेस ने ट्विटर पर लिखा कि जैसा कि भाजपा दावा कर रही है, राज्य सरकार ने उसके कार्यक्रम को मंजूरी देने से इनकार नहीं किया है। उसने ट्वीट किया, ‘‘पश्चिम बंगाल सरकार ने किसी भी यात्रा को मंजूरी देने से इनकार नहीं किया है, जैसा बंगाल भाजपा का दावा है। वह दुर्भावनापूर्ण प्रचार कर रहे हैं जिनमें कोई सच्चाई नहीं है।’’ उसने लिखा, ‘‘ भाजपा ठोस सबूत दिखाए कि बंगाल सरकार ने उनकी यात्रा को मंजूरी देने से इनकार किया। भाजपा पीड़ित दिखने का प्रयास कर रही है।’’

प्रमुख खबरें

Kumkum Mohod ने तोड़ा कोरियाई दबदबा, Asian Games में रिकर्व स्वर्ण जीतकर रचा इतिहास

बाजार से खरीदने का झंझट खत्म, Navratri के लिए घर पर ही बनाएं डिजाइनर Dandiya Sticks

Delhi Metro के 57 स्टेशन बंद, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन रोकने को 25 हजार जवान तैनात

CPIM नेता Bikash Ranjan Bhattacharyya के बयान पर भड़के सुवेंदु, घर पर हमले में एक अरेस्ट