भाजपा गैस का गुब्बारा है, जो केवल मीडिया में ही जिंदा है: ममता बनर्जी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 01, 2021

कोलकाता।  पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि वह गैस का गुब्बारा है, जो केवल मीडिया में ही जिंदा है और यह दागियों के लिये वाशिंग मशीन भी है। बनर्जी ने कहा कि टीएमसी छोड़ भाजपा में जाने वालों ने ऐसा इसलिये किया ताकि उन्होंने जो पैसा जमा किया है, उसे सुरक्षित रखा जा सके। टीएमसी प्रमुख बनर्जी ने नेताजी इंडोर स्टेडियम में आयोजित अखिल भारतीय उचित दर दुकान डीलर संघ के राज्य स्तरीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, चिंता की कोई बात नहीं है। मां, माटी और मानुष सरकार (टीएमसी का नारा) राज्य की सत्ता में बरकरार रहेगी...भाजपा गैस का गुब्बारा है, जो केवल मीडिया में ही जिंदा है। उनके पास पैसा है और सड़कों पर (पार्टी के) झंडे लगाने के लिये एजेंसियों का इस्तेमाल कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: पुरस्कृत झांकी केदारखंड के कलाकारों को उत्तराखंड सरकार देगी 25-25 हजार रुपये

इस दौरान बनर्जी ने राशन डीलर लाइसेंस की नियमित एक वर्ष की अवधि को बढ़ाकर तीन वर्ष करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सरकार किसी राशन डीलर की मौत होने की सूरत में उसके परिवार को दो लाख रुपये का मुआवजा प्रदान करेगी। बनर्जी ने नई राशन डीलरशिप के लिये लाइसेंस खरीदने के आवेदन शुल्क को पांच लाख रुपये से कम कर दो लाख रुपये करने की भी घोषणा की।

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार