यूपी में बीजेपी का 80 की 80 सीटों पर हो रहा है सफायाः अखिलेश यादव

By अजय कुमार | May 23, 2024

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की प्रतापगढ़ लोकसभा सीट से समाजवादी प्रत्याशी के समर्थन में सपा मुखिया अखिलेश यादव ने 23 मई को जनसभा करके वोट मांगा। अखिलेश ने सपा प्रत्याशी एसपी सिंह के पक्ष में जनता से वोट करने की अपील करते हुए जीआईसी ग्राउंड में जनसभा में कहा जबसे समाजवादी और कांग्रेस एक हुए हैं तब से डबल इंजन टकरा रहे हैं। ये जीरो होने जा रहे हैं। अखिलेश अभी तक बीजेपी के बारे में भविष्यवाणी कर रहे थे कि वह सिर्फ वाराणसी लोकसभा सीट जीत रही हैं, लेकिन आज वह अपने बयान से पलट गये और उन्होंने कहा कि भाजपा का यूपी की 80 की 80 सीटों पर सफाया हो रहा है। ये दिल्ली वाले कहते हैं शहजादे-शहजादे, ये शहजादे शह भी देंगे और मात भी देंगे। इन्होंने आय दोगुनी करने का वादा किया था, लेकिन किसी की भी आय दोगुनी नहीं हुई। महंगाई बढ़ती जा रही है।

प्रमुख खबरें

Noida Ecotech-3 Fire Accident | नोएडा में इलेक्ट्रॉनिक चिप बनाने वाली इकाई में आग, मलबा गिरने से दो दमकलकर्मियों की मौत

Noida Fire: इलेक्ट्रॉनिक चिप फैक्टरी में आग बुझाते समय दीवार गिरी, दो दमकलकर्मियों की मौत

Punjab Congress अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग बोले- नहीं दूंगा इस्तीफा

Sharanpur में शादी के विरोध से आहत प्रेमी-प्रेमिका ने खाया जहर, युवक की मौत