गुजरात में कांग्रेस विधायकों की ‘खरीद-फरोख्त’ कर रही है भाजपा: अशोक गहलोत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 04, 2020

जयपुर। राज्यसभा चुनाव से पहले गुजरात में कांग्रेस के दो विधायकों के इस्तीफा देने को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बृहस्पतिवार को भाजपा पर विधायकों की खरीद-फरोख्त करने का आरोप लगाया। गहलोत ने ट्वीट किया, ‘‘राज्यसभा चुनाव से गुजरात में भाजपा एक बार फिर अपना चिर परिचित हथकंडा विधायकों की खरीद-फरोख्त अपना रही है।’’ उन्होंने लिखा है, ‘‘राज्य में सीटें जीतने के लिए वह कुछ भी कर सकती है। राज्य में सीट जीतने के लिए साम, दाम, दंड, भेद से विपक्षी विधायकों को रिझाना ही (भाजपा) पार्टी की एकमात्र योजना है।’’ राज्यसभा चुनाव से पहले गुजरात में कांग्रेस के दो विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है। राज्य से राज्यसभा की चार सीटों के लिए 19 जून को चुनाव होने हैं।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

T20 World Cup 2026: USA ने छुड़ाए Team India के पसीने, Suryakumar की कप्तानी पारी से मिली पहली जीत

Epstein Files के दबाव में हुई India-US Deal? Sanjay Singh ने PM Modi पर लगाए संगीन आरोप

Tamil Nadu में स्टालिन की हुंकार, Assembly Elections में Mission 200 का लक्ष्य, बोले- NDA को देंगे करारा जवाब

IND vs USA Live Cricket Score: बुमराह-संजू के बिना उतरेगी Team India, USA ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी