Odisha में अपनी सरकार बनाने के प्रति आश्वस्त है BJP, पार्टी प्रवक्ता ने कहा नवीन बाबू की विदाई तय

By Prabhasakshi News Desk | May 21, 2024

चुनाव यात्रा के दौरान प्रभासाक्षी की टीम उड़ीसा पहुंची। जहां भुवनेश्वर में हमारे एडिटर नीरज कुमार दुबे ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सृजन शर्मा से बात की।

भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार को चुने हुए जनप्रतिनिधि नहीं बल्कि भ्रष्ट अधिकारी चला रहे हैं। शर्मा ने कहा कि वर्तमान सरकार से राज्य की जनता त्रस्त हो चुकी है। नवीन सरकार पर उन्होंने राज्य के उद्योगपतियों के साथ भेदभाव करने का भी आरोप लगाया है। G20 में कोणार्क का सूर्य मंदिर दुनिया के बड़े नेताओं को दिखाने की भी प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उड़ीसा की संस्कृति को देश और दुनिया तक फैलाया है। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि नवीन सरकार सिर्फ झूठा प्रचार करने में व्यस्त है। उसे विकास से कोई मतलब नहीं है।

प्रमुख खबरें

बार-बार चुनाव विकास में बाधा: Shivraj बोले, एक देश, एक चुनाव से बदलेगी तस्वीर!

PMFME Scheme को आगे बढ़ाएगा खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय, 2 लाख इकाइयों का लक्ष्य पूरा

Bethlehem Kudumba Unit Movie Review | निविन पॉली और ममिता बैजू की सहज केमिस्ट्री से सजी एक प्यारी, भावुक और हल्की-फुल्की रोमांटिक स्टोरी

अब तक Jammu में Party Meetings करती रही BJP ने पहली बार Muslim बहुल Kashmir में बैठक कर दिये बड़े सियासी संकेत