Delhi में गुंडागर्दी मचा रही है बीजेपी! Arvind Kejriwal ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र

By एकता | Feb 02, 2025

आम आदमी पार्टी (आप) के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने रविवार को भाजपा पर गुंडागर्दी का आरोप लगाया। उन्होंने इस संबंध में चुनाव आयोग को पत्र लिखा। अपने पत्र में केजरीवाल ने चुनाव आयोग से उनके नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र में स्वतंत्र पर्यवेक्षकों की नियुक्ति करने की मांग की है। केजरीवाल ने पत्र में लिखा है कि विधानसभा चुनाव में हार के डर से भाजपा कार्यकर्ता उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर हमला कर रहे हैं और दिल्ली पुलिस कुछ नहीं कर रही है।

इसे भी पढ़ें: भदोही में नाबालिग किशोरी के यौन उत्पीड़न का आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार

शनिवार को रोहिणी इलाके में एक जनसभा के दौरान आप विधायक मोहिंदर गोयल पर कथित तौर पर हमला किया गया। यह घटना उस समय हुई जब रिठाला विधानसभा क्षेत्र से आप उम्मीदवार गोयल सेक्टर 11 के 'पॉकेट एच' के स्थानीय निवासियों से बातचीत कर रहे थे। केजरीवाल के दावों पर भाजपा और दिल्ली पुलिस की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।

नयी दिल्ली सीट पर केजरीवाल का मुकाबला भाजपा के प्रवेश वर्मा और कांग्रेस के संदीप दीक्षित से है। दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान पांच फरवरी को होगा, मतगणना आठ फरवरी को होगी।

प्रमुख खबरें

संतान की दीर्घायु और सुख के लिए Santan Saptami Vrat आज रखा जा रहा है, दोपहर 12:57 तक विशेष मुहूर्त, जानें पूजा-विधि

चार दरिंदों ने बारी-बारी से किया 17 साल की लड़की का रेप, फिर चाकू घोंपा, लाश को कुत्तों ने नोंचा! दिल्ली के स्वरूप नगर में रोंगटे खड़े करने वाली वारदात!

Russia और Iran पर नए प्रतिबंधों के विधेयक पर हस्ताक्षर करेंगे Donald Trump

ग्रेटर नोएडा में होटल से देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़! बिसरख पुलिस ने 4 महिलाओं को कराया मुक्त, मालिक फरार