प्रचार और झांसा देने में बहुत आगे है भाजपा, उनका बड़ा नेता बड़ा झूठ और छोटा नेता छोटा झूठ बोलता है: अखिलेश

By अनुराग गुप्ता | Feb 05, 2022

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के चलते राजनीतिक दलों के बीच घमासान मचा हुआ है। इसी बीच समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने शनिवार को अलीगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जमकर बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा वाले प्रचार और झांसा देने में बहुत आगे हैं, भाजपा में जो जितना बड़ा नेता है वो उतना बड़ा झूठ बोलता है। अगर छोटा नेता है तो वो छोटा झूठ बोलेगा और अगर बड़ा नेता है तो वो बड़ा झूठ बोलेगा। 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सपा प्रमुख ने कहा कि ये चुनाव संविधान बचाने का है। दिल्ली में नई लोकसभा बना रहे हैं, भाजपा सरकार में आ गई तो हो सकता है कि ये लोग संविधान ही बदल दें। इंडिया गेट में अमर जवान ज्योति को बदल दिया, ये हर चीज बदलना चाहते हैं और जनता इस बार इनके बाबा मुख्यमंत्री को बदलना चाहती है। 

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, घर-घर जाकर किया चुनाव प्रचार 

इसी बीच उन्होंने हाथरस मामले का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हाथरस की बेटी को न्याय नहीं मिला। इतना जघन्य अपराध। भाजपा सरकार ने परिवार को अंतिम संस्कार तक नहीं करने दिया। अगर सही से इलाज मिलता तो बेटी की जान बच जाती। सपा प्रमुख ने कहा कि जनता साइकिल के निशान को पहचानती है। साइकिल का एक पहिया लोहिया जी का है, दूसरा अंबेडकर जी का है।

प्रमुख खबरें

Asian Senior Wushu Championship: भारत करेगा 2028 में मेजबानी, 42 देशों के 500 खिलाड़ी होंगे शामिल

Tata Sons Chairman N Chandrasekaran ने युवाओं को दी बड़े लक्ष्य साधने और लगातार सीखने की सलाह

DUSU Election 2024: चारों पदों पर NSUI की हार के बाद टिकट बंटवारे पर उठे सवाल

Himanta Biswa Sarma ने Rahul Gandhi पर साधा निशाना, नंदीग्राम उम्मीदवार की गिरफ्तारी को बताया पुलिस का कर्तव्य