भाजपा इस बार 2014 से ज्यादा सीटों से सरकार बनाने जा रही है: अमित शाह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 24, 2019

वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने यहां मंगलवार को कहा कि तीन चरणों के मतदान के प्राथमिक रुझान बताते हैं कि भाजपा इस बार 2014 से भी ज्यादा सीटों के साथ सरकार बनाने जा रही है। शाह वाराणसी में भाजपा के मीडिया सेंटर के उदघाटन के अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में काशी से नामांकन किया और काशी से सांसद रहे और यहीं से सांसद रहते हुए देश का चहुंमुखी विकास किया।  उन्होंने कहा कि अभी तक के मतदान के रुझान बताते हैं कि भाजपा इस बार 2014 से भी ज्यादा सीटों के साथ सरकार बनाने जा रही है।

इसे भी पढ़ें: राहुल गांधी जैसे लोगों को चुनाव लड़ने नहीं देना चाहिए: उद्धव ठाकरे

प्रियंका गांधी के वाराणसी से चुनाव लड़ने के प्रश्न पर अमित शाह ने कहा, ‘‘देश में लोकतंत्र है, कोई भी कहीं से चुनाव लड़ सकता है। हमारा उम्मीदवार तो तय है। कांग्रेस अपने उम्मीदवार को लेकर भ्रमित है।’’

इसे भी पढ़ें: तीसरे चरण में 63.24 फीसदी हुई वोटिंग, यहां देखे किस राज्य में कितना हुआ मतदान

ईवीएम पर उठाए जा रहे सवाल पर उन्होंने कहा कि पिछली बार राहुल गांधी और उनकी कंपनी ने हारने के बाद ईवीएम पर सवाल उठाया था, इस बार हार के डर से चुनाव परिणाम से पहले ही हार के डर से ईवीएम पर वे लोग सवाल उठा रहे हैं। अमित शाह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 अप्रैल को 11: 30 मिनट पर वाराणसी में नामांकन दाखिल करेंगे। इससे पहले वह 25 अप्रैल को वाराणसी में लंका से दशाशमेध घाट तक रोड शो करेंगे। 

 

All the updates here:

प्रमुख खबरें

T20 World Cup 2026 के फाइनल में पहुंचा न्यूजीलैंड, चोकर्स का टैग नहीं हटा पाई साउथ अफ्रीका

Rajya Sabha के लिए कल नामांकन करेंगे Nitish Kumar, अमित शाह भी रहेंगे मौजूद, निशांत जदयू में होंगे शामिल

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2026 में ‘भारत पवेलियन’ का किया उद्घाटन

Iran कर रहा ताबड़तोड़ हमला! अब तुर्की की ओर दाग दी बैलिस्टिक मिसाइल, NATO ने हवा में कर दिया तबाह