BJP पर पंजाब के CM Bhagwant Mann ने साधा निशाना, कहा- वो अहंकार में है, जनता उनका घमंड तोड़ेगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 04, 2023

भिवानी। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि दो बार लोकसभा चुनाव जीतने के बाद भाजपा अहंकार में जी रही है, लेकिन देश की जनता उसका यह घमंड तोड़ देगी। मान ने भिवानी में आम आदमी पार्टी (आप) की हरियाणा इकाई के पदाधिकारियों और पार्टी कार्यकर्ताओं की एक सभा को संबोधित करते हुए यह बात कही। इस अवसर पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी मौजूद थे।

मान ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के बयान का जिक्र करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी लोगों को मुफ्त बिजली, मुफ्त दवा और मुफ्त शिक्षा प्रदान कर रही है और इन सुविधाओं को सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली और पंजाब में एक रुपये का भी कर्ज नहीं लिया गया है। दरअसल, खट्टर ने कहा था कि कई पार्टियां जनता को मुफ्त सुविधाएं दे रही हैं। मान ने कहा कि आप सरकार ने राजस्व कम होने से रोक दिया है और राज्य का खजाना भर रहा है और पंजाब में भ्रष्टाचार मुक्त सरकार चल रही है।

मान ने कहा कि आप ने दिल्ली की तरह पंजाब में भी बिजली मुफ्त कर दी। मान ने कहा, ‘‘ अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में बिजली मुफ्त कर दी। पंजाब में भी हमने यह वादा किया और अब पंजाब में लगभग 90 प्रतिशत घरों में बिजली की खपत के लिए शून्य बिल आता है और बिजली चौबीसों घंटे उपलब्ध है। हमने इसकी गारंटी दी थी और हमने इसे पूरा किया। पंजाब में डेढ़ साल में 35,000 से ज्यादा सरकारी नौकरियां दी गई हैं।

प्रमुख खबरें

Aamir Khan ने तीसरी शादी की खबरों पर लगाई मुहर! 5 जुलाई को Gauri Spratt के साथ लेंगे सात फेरे, मुंबई वाले घर पर होगी सिंपल सेरेमनी

Ayatollah Khamenei के जनाजे में शामिल होंगे 20 मिलियन लोग, इजरायली खतरे के चलते नए सर्वोच्च नेता नहीं होंगे शामिल, भारत से उच्च स्तरीय दल रवाना

Delhi IGI Airport पर CISF की बड़ी कार्रवाई! 19 लाख रुपये की अघोषित नकदी के साथ तीन चीनी नागरिकों को हिरासत में लिया

Iran में Khamenei के लिए मातम, USA-Israel को चेतावनी- जरा सी गलती पर होगा बड़ा हमला