मोदी ने नहीं काम इसलिए मांग रहे हैं सेना के नाम पर वोट: हुड्डा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 08, 2019

सोनीपत। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सोनीपत लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने बुधवार को दावा किया कि यदि भाजपा सरकार ने विकास कार्य किए होते तो प्रधानमंत्री को सेना के नाम पर वोट मांगने की जरूरत नहीं पड़ती। उन्होंने बरोदा और गोहाना क्षेत्रों में रोड शो के दौरान लोगों से संवाद करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा, ‘‘अगर मैँ भी थारा भला नहीं कर सकता, तो फेर कोई भी थारा भला नहीं कर सकता।’’ 

हुड्डा ने रोड शो के दौरान मतदाताओं से ‘‘वोट काटने वाले और बाहरी उम्मीदवारों’’ से सतर्क रहने को कहा। उन्होंने कहा कि ’’कांग्रेस 36 बिरादारी की बात करती है और भाजपा बंटवारे की बात करती है।’’ उन्होंने दावा किया कि भाजपा ने प्रदेश में कोई विकास का काम नहीं किया। ‘‘अगर काम किए होते तो आज प्रधानमंत्री को सेना के नाम पर वोट नहीं मांगना पड़ता। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विकास के नाम पर वोट मांग रही है और भाजपा सेना के नाम पर। यह फर्क है, दोनों दलों की सोच में।’’

प्रमुख खबरें

यूरोपीय देशों पर Drone हमले की फिराक में Russia, Poland के PM ने दी चेतावनी

कृषि उत्पादों की वैश्विक ब्रांडिंग और वैल्यू एडिशन जरूरी: Chirag Paswan

DUSU Election में चार पदों के लिए वोटिंग जारी, 960 EVM से हो रहा फैसला

US में ट्रेनिंग के दौरान F-16 फाइटर जेट क्रैश, सुरक्षित बाहर निकला पायलट