BJP अब दिन गिनने लगी है, केवल 398 दिन बचे हैं : अखिलेश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 22, 2023

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा जिस तरीके से दिन गिनने लगी है, उसे देखते हुए आज मैं यह कहना चाहूंगा कि उसके पास अब केवल 398 दिन बचे हैं। अखिलेश लखनऊ में जनेश्‍वर मिश्र पार्क में समाजवादी नेता जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद पत्रकारों से मुखातिब थे। लखनऊ में आयोजित भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बयान की तरफ इशारा करते हुए कहा, “भाजपा इस बार हो सकता है कि उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर हार जाए। जोपार्टी यह कहती हो कि हम बरसों सत्ता में रहेंगे, वो अब 400 दिन की बात कर रही है। और अब तो दो दिन और बीत गए हैं यानी सिर्फ 398 दिन बचे हैं।”

अखिलेश ने भाजपा से अपनी प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में हिरासत में मौत के मामलों में पीड़ित परिवारों को एक करोड़ रुपये मुआवजा और सरकारी नौकरी देने संबंधी प्रस्ताव पारित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि भाजपा को बलवंत सिंह (जिनकी कथित तौर पर कानपुर में पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी) की हिरासत में मौत मामल में पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और सरकारी नौकरी देने का प्रस्ताव पारित करना चाहिए। सपा अध्यक्ष ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा जातिगत जनगणना की कवायद शुरू करने की सराहना की। उन्होंने कहा, “जातीय जनगणना की मांग आज ही नहीं उठ रही। अंग्रेजों ने 1931 में समझा था कि जातीय जनगणना होनी चाहिए। जातियों को संविधान के अधिकार तब ही मिल सकते हैं,जब उनके लोगों की संख्या पता हो।”

इसे भी पढ़ें: Madhya Pradesh में कीटनाशक युक्त शराब पीने से दो लोगों की मौत, पुलिस को आत्महत्या की आशंका

अखिलेश ने कहा, “समाजवादियों का हमेशा यही मानना रहा है और पिछले चुनावों में मैंने भी कहा था कि सपा की सरकार बनी तो तीन माह में जातीय जनगणना की जाएगी। मुझे खुशी है कि नीतीश कुमार जी इस काम को आगे बढ़ा रहे हैं और मैं इस बाबत उन्हें बधाई देता हूं।” उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा पिछड़ों को, दलितों को कभी आरक्षण तो दूर, हक और सम्मान तक नहीं दे सकती। तेलंगाना दौर के सवाल पर अखिलेश ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने देश के सभी नेताओं से मिलने का काम किया, पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ने भी मुलाकातें कीं और इसी कड़ी में तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने भी कई प्रदेशों के मुख्यमंत्री और दलों के नेताओं से मुलाकात की, ऐसे में मैं भी उनके आमंत्रण पर वहां गया था। उन्होंने जनेश्वर मिश्र को याद करते हुए कहा, “हम आज जनेश्वर मिश्र जी को याद कर रहे हैं। उन्होंने और ‘नेताजी’ (मुलायम सिंह यादव) ने इस समाजवादी आंदोलन को आगे बढ़ाया। आज हम सब संकल्प लेते हैं कि हम समाजवादी आंदोलन को आगे बढ़ाने का काम जारी रखेंगे।

प्रमुख खबरें

Air India को चाहिए $1.5 Billion की भारी Funding, Tata Sons और Singapore Airlines से मांगी बड़ी मदद

Rohingya refugees ने Bangladesh में निकाली रैली, सुरक्षित म्यांमा वापसी की मांग की

Delhi High Court ने PM आवास के पास स्थित 3 झुग्गी बस्तियों को खाली करने के लिए 6 हफ्ते दिए

US Open 2026 को लगा बड़ा झटका, Novak Djokovic को हराने वाले Joao Fonseca पेट की चोट के कारण बाहर