संजय राउत का दावा, विरोध के लिए उद्धव सरकार के हर फैसले का विरोध कर रही है भाजपा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 22, 2020

मुंबई। शिवसेना सांसद संजय राउत ने रविवार को दावा किया कि महाराष्ट्र में विपक्षी भाजपा मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास आघाड़ी सरकार के हर फैसले का सिर्फ विरोध के लिए विरोध कर रही है। शिवसेना के मुखपत्र ‘‘सामना’’ के अपने साप्ताहिक स्तंभ ‘‘रोखठोक’’ में राज्य में पूजा स्थलों को खोले जाने को लेकर हुए विवाद का जिक्र करते हुए कहा कि कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई को जो लोग ‘‘हिन्दुत्व’’ से जोड़ते हैं, वे जनता के ‘‘दुश्मन’’ हैं। उन्होंने यह भी कहा कि राजधानी दिल्ली में ढील देने की प्रक्रिया इतनी जल्दी शुरू कर दी गई, जिसकी वजह से आज वहां मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है। राष्ट्रीय राजधानी के मौजूदा संकट को उन्होंने दिल्ली सरकार का ‘‘अति-आत्मविश्वास’’ करार दिया और कहा कि वहां मामले इतने बढ़ रहे हैं कि एक और लॉकडाउन लागू करने की स्थिति आ गई है। शिवसेना के मुख्य प्रवक्ता राउत ने कहा, ‘‘बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और पूजा स्थलों को फिर से बंद किया जाएगा। ऐसा क्यों हुआ, महाराष्ट्र के भाजपा नेताओं को सोचना चाहिए? ...वे महाराष्ट्र सरकार के हर फैसले का विरोध के लिए विरोध कर रहे हैं।’’

प्रमुख खबरें

Supreme Court: जस्टिस शील नागू पंजाब सरकार की याचिका की सुनवाई से अलग हुए

SP प्रमुख Akhilesh Yadav पर बरसे OP Rajbhar, कहा मुस्लिम वोट बैंक खोने के डर से रहते हैं परेशान

सबका ध्यान CJP प्रोटेस्ट पर था इधर 15 अक्टूबर से लगने वाले MDR चार्ज पर आ गई बड़ी खबर, जाने अब क्या अपडेट आया?

Travel Tips: Vrindavan के Chhatikara में स्थित Char Dham Mandir में करें चार धामों के दर्शन