शिवेसना के लिए महज चुनावों तक सीमित है राजनीति: आदित्य ठाकरे

aaditya thackeray

महाराष्ट्र के पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे ने कहा कि हमारे लिए, राजनीति केवल चुनावों तक सीमित है। एक बार चुनाव समाप्त हो जाने के बाद, हम काम पर वापस लौट आते हैं, लेकिन अन्य लोग हमेशा राजनीति में शामिल होते हैं। उन्हें ऐसा करने दें।

ठाणे। महाराष्ट्र के पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे ने शनिवार को कहा कि शिवसेना कभी भी राजनीति नहीं करती है और चुनाव खत्म हो जाने के बाद पार्टी के लोग काम पर वापस लौट आते हैं लेकिन अन्य लोग हमेशा राजनीति में शामिल रहते हैं। ठाकरे ने एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘हमारे लिए, राजनीति केवल चुनावों तक सीमित है। एक बार चुनाव समाप्त हो जाने के बाद, हम काम पर वापस लौट आते हैं, लेकिन अन्य लोग हमेशा राजनीति में शामिल होते हैं। उन्हें ऐसा करने दें।’’ 

इसे भी पढ़ें: शिवसेना ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- BMC से भगवा ध्वज हटाने की बात करने वालों को मुंबई के लोग करेंगे परास्त 

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के पुत्र आदित्य ने कहा कि ‘समृद्धि महामार्ग’ या मुंबई-नागपुर एक्सप्रेसवे परियोजना अगले साल पूरी होने की संभावना है। उन्होंने कहा, ‘‘हर महीने हम एमटीएचएल (ट्रांस-हार्बर लिंक), कोस्टल रोड, वर्ली-सेवरी कनेक्टर जैसी विभिन्न परियोजनाओं का जायजा लेते हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़