येचुरी ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- समुदाय विशेष की हिंसा को बढ़ावा दे रही है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 25, 2019

नयी दिल्ली। माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी ने बृहस्पतिवार को भाजपा पर समुदाय विशेष की हिंसा को बढ़ावा देने का आरोप लगाया और इस मामले में प्रतिष्ठित लोगों की चिंता को केन्द्रीय मंत्रियों द्वारा खारिज किये जाने की आलोचना की। विभिन्न क्षेत्रों के 49 प्रतिष्ठित लोगों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर भीड़ द्वारा हिंसा सहित अन्य मुद्दों पर चिंता जतायी थी। सत्तारूढ़ भाजपा के तमाम नेताओं और केन्द्रीय मंत्रियों ने इसे सिरे से खारिज कर दिया। 

इसे भी पढ़ें: एक देश एक चुनाव पर बोले येचुरी, पिछले दरवाजे से राष्ट्रपति शासन लाने की कोशिश है

येचुरी ने ट्वीट कर कहा कि मौजूदा दौर की जो सच्चाई उजागर की गयी है, सरकार उसे नकारने और खारिज करने की कोशिश कर रही है। क्योंकि सत्तारूढ़ दल की ओर से जिन ताकतों को सहायता मिल रही है, इस हिंसा को वही ताकतें बढ़ावा दे रही हैं। फिल्मकार श्याम बेनेगल, अनुराग कश्यप, मणि रत्नम, अपर्णा सेन और केतन मेहता सहित 49 हस्तियों ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है।

प्रमुख खबरें

बेड पर न्यूड पड़ी थी दुनिया की मशहूर स्टार Kylie Jenner, सिर्फ स्टॉकिंग्स पहनकर बिस्तर पर हुईं बेपर्दा, तस्वीरें देख फैंस के छूटे पसीने!

Opposition के Mic Off के आरोप पर Speaker Om Birla का पलटवार, कहा- मेरे पास कोई बटन नहीं है

जम्मू में फारूक अब्दुल्ला पर गोली चलने से जम्मू-कश्मीर में कानून व्यवस्था की स्थिति पर उठे सवाल

LPG Cylinder को लेकर सियासत तेज, PM ने कहा- अफवाह फैलाने वालों पर नजर रखो, जमाखोरी करने वाले जाएंगे जेल