असली मुद्दों की अनदेखी करके भावनात्मक मुद्दों को उठा रही है भाजपा: शरद पवार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 04, 2019

ठाणे। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) अध्यक्ष शरद पवार ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ भाजपा के पास किसान आत्महत्या और सूखे जैसी ज्वलंत समस्याओं का कोई समाधान नहीं है और इसलिए वह विधानसभा चुनाव में अनुच्छेद 370 और राम मंदिर जैसे भावनात्मक मुद्दों को उठा रही है। पवार ने भाजपा नीत राजग सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को परेशान करने के लिए प्रवर्तन निदेशालय और सीबीआई जैसी केन्द्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल किया जा रहा है। वह राकांपा नेता एवं मुंब्रा-कालवा क्षेत्र से विधायक जितेन्द्र अवहाद के नामांकन दाखिल करने के बाद निकाली गई रैली में शामिल होने के उपरांत संवाददाताओं से बात कर रहे थे। 

इसे भी पढ़ें: चुनाव से पहले नाराज हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता एकनाथ खड़से, दाखिल किया निर्दलीय नामांकन

उनके और उनके रिश्तेदार अजित पवार के खिलाफ बैंक घोटाले के संबंध में प्रवर्तन निदेशालय की ओर से दर्ज मामले के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि आर्थिक जांच एजेंसी के अधिकारियों को ‘ऊपर से आदेश हैं।’शिव सेना के युवा नेता आदित्य ठाकरे के वर्ली विधानसभा सीट से नामांकन करने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह लोकतांत्रिक प्रक्रिया है। साथ ही उन्होंने ठाकरे को शुभकामनाएं भी दीं। पिछले कुछ माह में पार्टी के अनेक नेताओं के राकांपा छोड़ने के बारे में उन्होंने कहा कि उन्हें लगा होगा कि पार्टी में उनका कोई भविष्य नहीं है इसलिए वे विकल्प तलाश रहे होंगे।

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा