बसपा ने साधा भाजपा पर निशाना, कहा- विपक्षी दलों को बना रही निशाना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 19, 2019

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि वह विपक्षी पार्टियों को निशाना बना रही है। मायावती ने गुरुवार रात एक ट्वीट में कहा,  भाजपा केन्द्र की सत्ता का अब भी दुरुपयोग कर अपने विपक्षियों को षड्यंत्र के तहत जबरन फर्जी मामलों में फंसाकर उन्हें प्रताड़ित कर रही है। इसी क्रम में अब मेरे भाई-बहनों आदि को भी जबर्दस्ती परेशान किया जा रहा है, जो अति-निन्दनीय है, लेकिन इससे बसपा डरने और झुकने वाली नहीं है।  

उन्होंने दूसरे ट्वीट में कहा कि ऐसी ही घिनौनी हरकत इसी पार्टी की सरकार ने सन् 2003 में भी आयकर और सीबीआई आदि के जरिए हमारे विरूद्ध की थी, जो सर्वविदित है, जिसमें फिर हमें अन्त में काफी संघर्ष के बाद उच्चतम न्यायलय में न्याय मिला।

प्रमुख खबरें

Election Commission पुनर्गठन और CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की झारखंड में वामदलों ने उठाई मांग

Asian Games एथलेटिक्स में Sarvesh Kushare और Ancy Sojan को रजत, भारत ने 5 पदक जीते

Prasidh Krishna की वापसी, 1st ODI में Team India ने Gurnoor Brar और Naman Dhir को उतारा

Delhi Police ने गैंगस्टर Kapil Sangwan के नाम पर रंगदारी मांगने वाले दो आरोपियों को पकड़ा