बीजेपी पूंजीपतियों के फायदे के लिए तुड़वा रही है मंदिर: संजय सिंह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 22, 2018

लखनऊ। आम आदमी पार्टी ने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर वाराणसी में विश्वनाथ कॉरिडोर के नाम पर मंदिरों के ध्वस्तीकरण का आरोप लगाते हुए कहा कि यह सरकार अपने पूंजीपति मित्रों को फायदा पहुंचाने के लिए उस स्थल पर शॉपिंग कंपलेक्स बनवाना चाहती है। दिल्ली में सत्तारूढ़ आप के प्रवक्ता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने संवाददाताओं से कहा कि भाजपा का धर्म से कोई लेना देना नहीं है। वह खुद को राम का भक्त बताती हैं लेकिन राम ने जिन शिव की भक्ति की, उन्हीं के मंदिर को काशी में तुड़वा दिए।

उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अयोध्या में भी 176 मंदिरों को जर्जर बता कर तोड़ने का नोटिस दिया है । भाजपा एक तरफ राम मंदिर बनाने की बात कहती है मगर वह दूसरी जगहों पर बड़ी संख्या में मंदिरों को जमींदोज कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार पूंजीपति मित्रों को फायदा पहुंचाने के लिए विश्वनाथ कॉरिडोर के नाम पर शॉपिंग मॉल बनवा रही है। काशी के पुरातन मंदिर और पतली गलियां ही उसकी पहचान हैं। योगी सरकार बनारस की उस पहचान को मिटा देना चाहती है।

प्रमुख खबरें

RJD Protests in Ranchi: मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

सब पर दादागिरी झाड़ते रहे ट्रंप, मगर कोई झुक नहीं रहा था! अब तो खुद US President ने ही अपनी सीमित शक्तियों का खुलासा कर दिया

Chhattisgarh में Dalli Rajhara-Rowghat रेलवे लाइन का अंतिम 17.5 किमी ट्रैक तैयार

SIR विवाद के बीच EC की पहली बड़ी बैठक, Form 6 और नए वोटर्स के रजिस्ट्रेशन पर दिया स्पष्टीकरण