टीपू सुल्तान मामले को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता अतुल लोंढे बोले, भाजपा धार्मिक भावनाओं को भड़काने का कर रही काम

By प्रेस विज्ञप्ति | Jan 27, 2022

मुंबई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुंबई के मालाड मालवणी इलाके में एक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का नाम 'वीर टीपू सुल्तान स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स ' रखे जाने के मामले में जानबूझकर विवाद पैदा कर मुंबई और राज्य का माहौल खराब कर रही है। भाजपा पर यह निशाना प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता व महासचिव अतुल लोंढे ने साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता राज पुरोहित का यह बयान कि राज्य में दंगे होंगे। यह काफी गंभीर और भड़काऊ है। लोंढे ने आरोप लगाया है कि बीजेपी इस मामले का राजनीतिक फायदे उठाने के लिए धार्मिक भावनाओं को भड़काने का काम कर रही है। 

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता ने कहा कि राज्य में महाविकास आघाड़ी सरकार द्वारा पिछले दो वर्षों में किए गए काम से लोगों का विश्वास बढ़ा है। वहीं सत्ता से बाहर होने के बाद भाजपा के पैरों तले की जमीन खिसक गई है।यही वजह है कि अब अपनी नाकामी से परेशान होकर भाजपा चुनावों में टीपू सुल्तान के नाम पर धार्मिक नफरत फैलाकर देश के माहौल को बिगाड़ने की कोशिश कर रही है। 

इसे भी पढ़ें: केंद्र को जीएसटी आने के बाद से शुरू राज्यों की आर्थिक मदद जारी रखनी चाहिए: अजित पवार 

अतुल लोंढे ने कहा कि राज्य के भाजपा नेताओं को पता होना चाहिए कि कर्नाटक में उनके कौन से नेता टीपू सुल्तान से ज्यादा प्यार करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा उस समय सत्ता में थी, जब कर्नाटक विधानसभा में टीपू सुल्तान को सम्मानित किया गया था। इसलिए पहले भाजपा प्रदेश के नेताओं को पढ़ना चाहिए और फिर बोलना चाहिए। लोंढे ने कहा कि महाराष्ट्र में कानून का राज है। अगर कोई भड़काऊ बयान देकर राज्य को अस्थिर करने की कोशिश करेगा तो महाविकास आघाड़ी सरकार इसे गंभीरता से लेगी।

प्रमुख खबरें

नॉर्वे के Coach का दावा तार से टकराई गेंद, FIFA ने Sensor Data से खारिज किया पूरा आरोप

England Cricket में Bazball युग का अंत, Test Team के कोच पद से Brendon McCullum की छुट्टी

Lords में Yastika Bhatia का ऐतिहासिक शतक, ऑनर्स बोर्ड पर नाम दर्ज कराने वाली पहली महिला क्रिकेटर

Sunil Mittal का बड़ा ऐलान, Airtel अब FinTech और Data Center में करेगी हज़ारों करोड़ का निवेश