भाजपा की ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ तीसरी लहर का निमंत्रण, संजय राउत का बयान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 18, 2021

मुंबई। शिवसेना सांसद संजय राउत ने बुधवार को दावा किया कि ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ तीसरी लहर का निमंत्रण है। विभिन्न राज्यों में केंद्रीय मंत्री यह यात्रा कर रहें हैं। यहां संवाददाताओं से बातचीत में राउत ने कहा कि उन्होंने भाजपा से धैर्य रखने को कहा है। राज्य सभा सदस्य ने दावा किया, ‘‘जन आशीर्वाद यात्रा तीसरी लहर को निमंत्रण देना है।

इसे भी पढ़ें: अफगानिस्तान पर तालिबान का कब्जा, महिलाओं के लिए 20 साल की प्रगति रातों-रात गायब हुई

भाजपा यह जानबूझ कर रही है।’’ केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद इसमें शामिल भारती पवार, कपिल पाटिल और भागवत कराड इस सप्ताह की शुरुआत से राज्य के विभिन्न हिस्सों में लोगों से संपर्क स्थापित और हाल के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत पर उनका आभार प्रकट करने के लिए ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: लाहौर में तोड़ी गई महाराजा रणजीत सिंह की मूर्ति, दिल्ली में पाक दूतावास के बाहर BJP का प्रदर्शन

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को देश के शीर्ष पांच मुख्यमंत्री की सूची में एक मीडिया संगठन द्वारा कराए गए सर्वेक्षण में स्थान मिलने से जुड़े सवाल पर राउत ने कहा, ‘‘भाजपा ओपिनियन पोल को खारिज करने की कोशिश कर रही है क्योंकि इस सूची में भाजपा के एक भी मुख्यमंत्री का नाम नहीं है।’’ उन्होंने पूछा, ‘‘क्यों इस सूची में एक भी भाजपा का मुख्यमंत्री शामिल नहीं है?’’ राउत ने कहा कि अगर सर्वेक्षण के नतीजे उनके पक्ष में होते तो उनके पार्टी कार्यकर्ता ‘ढोल’ बजाते और उत्सव मनाते। शिव सेना के मुख्य प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ हम भी कुछ आतिशबाजी करेंगे।’’उन्होंने उम्मीद जताया कि आने वाले समय में ठाकरे देश के शीर्ष मुख्यमंत्री बनेंगे।

प्रमुख खबरें

भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी, निफ्टी और सेंसेक्स मजबूत बंद

H-1B और H-4 वीज़ा पर अमेरिका सख्त, अब सोशल मीडिया की होगी जांच

Epstein case: अमेरिका में नई फाइलें जारी, रेडैक्शन और गायब दस्तावेज़ों पर विवाद

New Zealand में सिख नगर कीर्तन रोका गया, दक्षिणपंथी विरोध से बढ़ी धार्मिक स्वतंत्रता की चिंता