भाजपा ने उत्तर पश्चिमी दिल्ली से उदित राज की जगह हंसराज पर जताया भरोसा

By अभिनय आकाश | Apr 23, 2019

नई दिल्ली। दिल्ली में प्रत्याशियों के नाम के ऐलान को लेकर चल रही कशमकश के बीच आम आदमी पार्टी ने तो सभी सीटों पर अपने पत्ते खोल दिए थे वहीं कांग्रेस ने भी कल दिल्ली की सात सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी थी। भाजपा ने दो टुकड़ों में पहले चार और फिर दो  सीटों पर तो अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान तो कर दिया था लेकिन उत्तर पश्चिम सीट को लेकर खींचतान जारी थी। उम्मीदवार के ऐलान में देरी से अपनी ही पार्टी के खिलाफ वर्तमान सांसद उदित राज के बगावती तेवर को दरकिनार करते हुए  भाजपा ने सूफी गायक हंसराज हंस को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारने का निर्णय किया है। 

इससे पहले भाजपा सांसद उदित राज ने सुबह कहा कि यदि उन्हें लोकसभा चुनाव में टिकट नहीं दिया गया तो वह पार्टी से इस्तीफा दे देंगे और वह उत्तर पश्चिम दिल्ली संसदीय सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि  ‘मैं टिकट का इंतजार कर रहा हूं। यदि मुझे टिकट नहीं मिला, तो मैं पार्टी को अलविदा कह दूंगा।

प्रमुख खबरें

Karnataka Cabinet ने तुलु को दी दूसरी अतिरिक्त प्रशासनिक भाषा के रूप में मान्यता

Ajit Agarkar का कार्यकाल खत्म, BCCI Chief Selector पद के लिए Parthiv Patel चर्चा में

लद्दाख में Sea Buckthorn का खरीद मूल्य हुआ 300 रुपये प्रति किलो, उपराज्यपाल ने की घोषणा

Odisha के 20 जिलों में भारी बारिश का IMD Yellow Alert जारी