Avanashi Assembly Seat: Avanashi Seat पर BJP के L Murugan की घेराबंदी, DMK ने नए चेहरे पर खेला बड़ा दांव

By अनन्या मिश्रा | Apr 22, 2026

तमिलनाडु की 234 विधानसभा सीटों में से एक सीट अवनाशी है। इस बार अवनाशी विधानसभा सीट पर कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। बता दें कि इस सीट से कुल 14 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। यह अनुसूचित जाति की आरक्षित सीट है। इस सीट पर 23 अप्रैल 2026 को वोटिंग होनी हैं, वहीं 04 मई 2026 को वोटों की गिनती होनी है। अवनाशी विधानसभा सीट को जीतने के लिए सभी सियासी दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। वहीं इस सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार भी अपना दमखम दिखाने के लिए तैयार हैं।

इसे भी पढ़ें: Vanakkam Poorvottar: Tamil Nadu Elections में सभी दलों ने किये बढ़-चढ़कर लुभावने वादे, Welfare को लेकर हो रहा है Warfare?

अवनाशी सीट की प्रोफाइल

2026 के चुनावों से पहले अवनाशी विधानसभा क्षेत्र में 250,346 रजिस्टर्ड वोटर हैं। जिनमें से 1,19,841 पुरुष वोटर, 1,30,496 महिला वोटर और 9 थर्ड जेंडर कैटेगरी के मतदाता शामिल हैं। वहीं साल 2021 के चुनावों में इस क्षेत्र में 2,80,551 रजिस्टर्ड मतदाता थे। वहीं साल 2016 में इस क्षेत्र में कुल 2,49,571 मतदाता थे।

तिरुपुर जिले के अविनाशी विधानसभा क्षेत्र में अधिकतर लोग खेती करते हैं। यह ग्रामीण इलाके की सीट है और लंबे समय से इस सीट से डीएमके पार्टी को जीत हासिल नहीं हुई है। ऐसे में पहली बार चुनाव लड़ रहे डॉ वी गोकिलामणि को डीएमके ने भारतीय जनता पार्टी के सीनियर नेता एल. मुरुगन के खिलाफ चुनावी मैदान में उतारा है।

प्रमुख खबरें

Ravi Pradosh Vrat 2026: Ravi Pradosh Vrat पर दूर होंगी जीवन की सभी बाधाएं, शाम को इस Muhurat में करें Lord Shiva की आराधना

Astrology Insights: सूर्य और शनि बनाएंगे शक्तिशाली Navpancham Rajyog, इन राशियों के लिए शुरू होंगे Good Days

Kargil Vijay Diwas: भारतीय सेना के अदम्य साहस का प्रतीक, जानें क्यों 26 जुलाई को Indian Army मनाती है गौरव दिवस

ओवैसी ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को बताया न्याय की जीत, कहा- यह युवाओं के संघर्ष की बड़ी कामयाबी