भाजपा के शीर्ष निर्णायक मंडल में शामिल होने के बाद पहली बार जेपी नड्डा से मिले येदियुरप्पा, कही यह अहम बात

By अनुराग गुप्ता | Aug 26, 2022

नयी दिल्ली। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा ने शुक्रवार को पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच कर्नाटक के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। इसके अलावा बीएस येदियुरप्पा ने जेपी नड्डा को कर्नाटक आने का अनुरोध किया। आपको बता दें कि भाजपा के संसदीय बोर्ड और केंद्रीय चुनाव समिति का हिस्सा बनने के बाद पहली बार बीएस येदियुरप्पा ने जेपी नड्डा से मुलाकात की।

इसे भी पढ़ें: भाजपा के सर्वोच्च निर्णायक निकाय की सेवा करना सम्मान की बात, येदियुरप्पा ने PM मोदी से की फोन पर बात 

PM मोदी से मिलेंगे येदियुरप्पा

दिल्ली रवाना होने से पहले बीएस येदियुरप्पा ने बताया था कि वो राष्ट्रीय राजधानी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष से मुलाकात करेंगे। उन्होंने बताया था कि मुझे जो नई जिम्मेदारी दी गई है उसे कैसे निभाना है यह जानने और समझने के लिए उनसे सलाह लेना मेरा दायित्व है इसलिए मैं जा रहा हूं। अवसर मिला तो मैं आरएसएस के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले से भी मुलाकात करूंगा।

प्रमुख खबरें

ट्रंप-मस्क की इस गलती ने मोदी को बनाया 10 गुना ताकतवर, अब अमेरिका पर ही 100% टैरिफ लगेगा?

Operation Sindoor के बाद पहली बार भारत ने किया सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास, 40 देशों की Airforce को सामने देख Rajnath Singh ने दे दिया बड़ा संदेश

केजरीवाल से प्रशांत भूषण तक, 2000 से ज्यादा प्रदर्शनकारी पकड़े गए, अब-तक क्या एक्शन हुआ?

कॉजपा के Delhi प्रदर्शन पर यूपी सीमाओं पर कड़ी सुरक्षा, कई ट्रेनें रद्द