कैसे बढ़ेगा बिहार? भाजपा नेता का दावा, सिंधिया ने 10 बार किया कॉल, फॉल्स ईगो के कारण नीतीश ने नहीं की बात

By अंकित सिंह | Sep 29, 2022

बिहार के विकास को लेकर लगातार कई बड़ी बातें कही जाती है। खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दावा करते हैं कि अगर बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिल जाए तो यहां विकास की रफ्तार तेज हो जाएगी। हालांकि, भाजपा नेता विवेक ठाकुर ने कुछ ऐसा आरोप लगाया है जिसके बाद से नीतीश कुमार के रवैये को लेकर सवाल उठ सकता है। भाजपा नेता ने साफ तौर पर कहा है कि बिहार में बन रहे एयरपोर्ट को लेकर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बिहार के मुख्यमंत्री को 10 बार कॉल किया। लेकिन नीतीश कुमार उनसे बातचीत के लिए उपलब्ध नहीं हो सके। अगर यह आरोप सही है तो वाकई में बिहार के लिए गंभीर बात है। 

इसे भी पढ़ें: मुश्किल में फंसी एकता कपूर और उनकी मां, कोर्ट ने किया गिरफ्तारी वारंट जारी, XXX से जुड़ा है मामला

विवेक ठाकुर ने आगे कहा कि नीतीश जी के इस रवैए से स्पष्ट होता है की उन्हें बिहार के विकास से कोई वास्ता नहीं है। उन्होंने कहा कि बिहटा एयरपोर्ट के निर्माण को लेकर दूसरे चरण में जमीन अधिग्रहण का काम पिछले ढाई साल से लंबित है। जमीन उपलब्ध है लेकिन बिहार सरकार ध्यान नहीं दे रही है। उसी प्रकार मुजफ्फरपुर का पताही एयरपोर्ट को दोबारा स्थापित करने का काम केंद्र की ओर से जारी है। लेकिन स्थिति बिहार सरकार की वजह से जस की तस बनी हुई है। बिहार सरकार की उदासीनता की वजह से ही भागलपुर और फारबिसगंज आदि के एयरपोर्ट बंद पड़े हुए हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि एयरपोर्ट का खर्च तो केंद्र सरकार उठाती है। राज्य सरकार को जमीन देना होता है। लेकिन नीतीश जी जमीन भी उपलब्ध नहीं करा पा रहे। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर