महाराष्ट्र भाजपा को तगड़ा झटका, NCP में शामिल होंगे एकनाथ खडसे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 21, 2020

मुम्बई। महाराष्ट्र के मंत्री जयंत पाटिल ने बुधवार को बताया कि भाजपा के वरिष्ठ नेता एकनाथ खडसे शुक्रवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) में शामिल होंगे। पाटिल ने पत्रकारों से कहा, ‘‘ वह (खडसे) शुक्रवार दोपहर दो बजे राकांपा में शामिल होंगे.... इससे पार्टी और मजबूत होगी।’’ भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद 2016 में तत्कालीन भाजपा सरकार में मंत्री पद से इस्तीफा देने बाद से ही खडसे नाराज चल रहे थे। पिछले कुछ दिनों से ही खडसे के भाजपा छोड़ने और शरद पवार नीत पार्टी में शामिल होने की खबरें चर्चा में थी।

प्रमुख खबरें

Donald Trump के जंग खत्म वाले बयान के बीच ईरान की धमकी, Oil Price 200 डॉलर तक संभव

Samsung Galaxy S26 की अब होगी Instant Delivery, Quick Commerce ने बदला स्मार्टफोन मार्केट का खेल

Middle East Crisis: हवाई सफर पर दोहरी मार, महंगा हुआ Fuel और हजारों Flights हुईं रद्द

Middle East संकट के बीच IEA का बड़ा फैसला, Oil Prices कंट्रोल करने के लिए खुलेगा तेल भंडार