बाबरी विध्वंस मामले में सीबीआई अदालत में बयान दर्ज कराने पहुंचे भाजपा नेता कल्याण सिंह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 13, 2020

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 1992 के बाबरी विध्वंस मामले में वरिष्ठ भाजपा नेता कल्याण सिंह सोमवार को यहां बयान दर्ज कराने के लिये केंद्रीय जांच ब्यूरो की विशेष अदालत के समक्ष उपस्थित हुये। उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह (88) सीबीआई के विशेष जज के समक्ष बयान देने पहुंचे है। सीबीआइ की विशेष अदालत अपराध प्रक्रिया संहिता की धारा 313 के तहत 32 अभियुक्तो का बयान दर्ज कर रही है। इस मामले में अन्य कथित अभियुक्तों में पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी और वरिष्ठ भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी भी शामिल है जिनका बयान अभी तक दर्ज नही हुआ है।

प्रमुख खबरें

विपक्ष के विरोध के बीच Rahul Gandhi शनिवार को Chennai में छात्रों से करेंगे संवाद

IPL के 20वें सीजन की तैयारी: BCCI ने 15 अक्टूबर को बुलाई सभी फ्रेंचाइजी और स्टेकहोल्डर्स की बैठक

Asian Champions Trophy 2026 से हटा Pakistan, 1 नवंबर को Malaysia से भिड़ेगा India

10 October को खुला था Vidyasagar Setu, जानिए इस तारीख से जुड़ा इतिहास