बागपत में चुनावी रंजिश की वजह से हुई बीजेपी नेता की हत्या, चाचा-भतीजा गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 24, 2020

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर की हत्या के मामले का पुलिस ने सोमवार को खुलासा करते हुये आरोपी चाचा-भतीजे संजीव खोखर और श्रवण खोखर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, नगर पंचायत छपरौली के चुनाव की रंजिश के चलते हत्या की साजिश रची गई। वारदात को अंजाम देने वाले तीनों अन्य आरोपी फरार हैं। वारदात के तार मुजफ्फरनगर से भी जुड़े हैं। मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया गया है। बागपत के पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह थाना छपरौली पुलिस व एसओजी टीम ने संयुक्त ऑपरेशन के दौरान रठौडा नहर पुलिया से संजय की हत्या में संलिप्त अभियुक्त संजीव खोखर और श्रवण खोखर को गिरफ्तार किया है। यह दोनों रिश्ते में चाचा-भतीजे हैं। 

प्रमुख खबरें

Odisha में पंडित Gopabandhu Das की 149वीं जयंती पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

भाषा आपत्तिजनक है...जेडी वेंस की बंधुआ मजदूर वाली टिप्पणी पर भड़का भारत

PM Modi पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ Delhi के जनपथ पर उतरे 200 लोग

जेवर एयरपोर्ट का नाम अब नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा, CM योगी का ऐलान