Kirodi lal Meena ने Delhi में BJP President Nadda से की मुलाकात, मगर फिर भी नहीं बन पाई बात

By नीरज कुमार दुबे | Jul 05, 2024

राजस्थान के कृषि मंत्री पद से इस्तीफा देने वाले किरोड़ी लाल मीणा ने आज दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। बताया जा रहा है कि इस मुलाकात के दौरान नड्डा ने मीणा को मनाने की कोशिश की लेकिन उन्होंने कहा कि मैंने सिर्फ अपने वचन का पालन किया है और नाराजगी की कोई बात नहीं है। नड्डा से मुलाकात के बाद किरोडी लाल मीणा ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष ने उन्हें 10 दिन बाद फिर मिलने के लिए कहा है।

इसे भी पढ़ें: किरोड़ी लाल मीणा के इस्तीफे पर आया राजस्थान नेता विपक्ष का रिएक्शन, कहा- ये तो होना ही था

हम आपको यह भी बता दें कि पिछले साल दिसंबर में विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद मीणा मुख्यमंत्री पद की दौड़ में थे, लेकिन पार्टी हाईकमान ने पहली बार विधायक बने भजनलाल शर्मा को राज्य का नेतृत्व करने के लिए चुना। पांच बार के विधायक और पूर्व राज्यसभा सदस्य किरोडी लाल मीणा दौसा और सवाई माधोपुर से लोकसभा सांसद भी रह चुके हैं।

प्रमुख खबरें

राठी नहीं, स्मित मच्छर मेरे आदर्श है, Shiv Sena UBT प्रवक्ता Anand Dubey ने छोड़ी पार्टी

दिल्ली में Durga Puja: CR Park से मिंटो रोड तक इन पंडालों में मिलेगा कोलकाता जैसा माहौल

Bill Gates ने AI के खतरों पर जताई चिंता Sam Altman की सोच पर उठाए सवाल

असम के सभी जिला मुख्यालयों में BJP निकालेगी शांतिपूर्ण रैलियां, Himanta Biswa Sarma का एलान