भाजपा नेता ने मुझे EVM हैक करके दिखाया…उद्धव ठाकरे का हैरान करने वाला खुलासा

By अभिनय आकाश | Aug 11, 2025

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने सोमवार को भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) पर तीखा हमला बोला और उन पर लोकतांत्रिक सिद्धांतों को कमजोर करने का आरोप लगाया। उद्धव ठाकरे ने कहा कि आज पूरी दुनिया ने तानाशाही देखी जब विपक्ष ने ईसीआई के खिलाफ प्रदर्शन किया। हमारी सरकार ने हमारे लोकतंत्र पर कलंक लगाया है। ठाकरे ने कहा कि केंद्र सरकार ने दिल्ली में तमाशा किया और कहा कि उन्होंने सुना है कि विपक्षी सांसदों को ईसीआई के पास ले जाने का आश्वासन देकर झूठा हिरासत में लिया गया। उन्होंने याद दिलाया कि एक भाजपा नेता ने जब शिवसेना भाजपा के साथ गठबंधन में थी  एक बार उन्हें ईवीएम को कैसे हैक किया जा सकता है पर एक प्रेजेंटेशन दिया था।  बाद में पत्रकारों के पूछने पर उन्होंने नाम नहीं बताया, बस इतना कहा, वो अब भी बीजेपी में है। 

इसे भी पढ़ें: 'हम दोनों भाई निर्णय लेने में सक्षम हैं', राज ठाकरे के साथ भविष्य पर बोले उद्धव ठाकरे

चुनाव आयोग के आचरण पर सवाल उठाते हुए, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ने पूछा क्या चुनाव आयोग सुप्रीम कोर्ट से बड़ा है? चुनाव आयुक्त ऐसे काम कर रहे हैं जैसे वे राष्ट्रपति से भी बड़े हों। हम देखना चाहते हैं कि सुप्रीम कोर्ट इस मामले में क्या फैसला सुनाता है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि चुनाव आयोग स्थानीय निकाय चुनावों में वीवीपीएटी (वोटर-वेरिफाइड पेपर ऑडिट ट्रेल) को खत्म कर रहा है। 

प्रमुख खबरें

Assam Cabinet का बड़ा फैसला, पूर्व Agniveers को पुलिस भर्ती में मिलेगा 12 प्रतिशत कोटा

असम में Akhil Gogoi न लें श्रेय, इसलिए रोकी जा रही बाढ़ राहत राशि: Himanta Biswa Sarma

flydubai विमान में भारतीय पायलट पर हमला सह-पायलट ने अकेले किया, जांच में खुलासा

Saran में राहत बांटने के दौरान पिस्टल लहराने पर SHO संग्राम कुमार सिंह निलंबित