भाजपा नेता तजिंदर बग्गा को पंजाब पुलिस ने किया गिरफ्तार, कपिल मिश्रा बोले- एक सच्चे सरदार से इतना डर क्यों?

By अंकित सिंह | May 06, 2022

भाजपा के तेज तर्रार नेताओं में से एक तजिंदर पाल सिंह बग्गा को पंजाब पुलिस ने दिल्ली में गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक मोहाली पुलिस ने तजिंदर के खिलाफ साइबर सेल में दर्ज मामले को लेकर उनकी गिरफ्तारी की है। इससे पहले भी पंजाब पुलिस तजिंदर बग्गा के घर पहुंची थी। उस समय भी तजिंदर सिंह बग्गा ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा था। तजिंदर बग्गा ने लिखा था, 'अरविंद केजरीवाल अगर तुम्हें लगता है कि झूठे केस करके डरा लोगे, तो यह तुम्हारी गलतफहमी है। जितनी ताकत है ना उतने केस दर्ज कर, फिर भी तुम्हारी पोल इसी तरीके से खोलता रहूंगा।' फिलहाल तजिंदर पाल सिंह बग्गा की गिरफ्तारी को लेकर राजनीति भी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश बाल्यान ट्वीट कर बताया है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दी धमकी से संबंधित मामले में पंजाब पुलिस ने भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा को गिरफ़्तार किया है। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा कि लुच्चे-लफ़ंगो की पार्टी भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा को पंजाब पुलिस ने गिरफ़्तार किया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी को दिया था “जीने नही देंगे” की धमकी।

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा