व्यापारी को नाक रगड़वाने की घटना पर बवाल, नेता बर्खास्त, विपक्ष हमलावर, भाजपा की साख पर सवाल

By Renu Tiwari | Oct 23, 2025

मेरठ के तेजगढ़ी चौराहे पर कपड़ा व्यापारी से अभद्रता कर सड़क पर नाक रगड़वाने के आरोप में घिरे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) किसान मोर्चा की जिला इकाई के उपाध्यक्ष विकुल चपराणा के खिलाफ पार्टी ने कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें सभी पदों से हटा दिया है। किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष तेजा गुर्जर ने बुधवार को आदेश जारी कर विकुल को सभी पदों से तत्काल प्रभाव से हटाते हुए उनकी प्राथमिक सदस्यता भी निलंबित कर दी।

विकुल को गिरफ्तारी के बाद अदालत से जमानत मिल गई थी। भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष तेजा गुर्जर ने अपने पत्र में लिखा है कि विकुल का यह आचरण पार्टी की मर्यादा और अनुशासन के विरुद्ध है तथा यह ‘‘आपराधिक मानसिकता’’ को दर्शाता है। घटना के बाद विपक्षी दलों और व्यापारिक संगठनों ने भी मोर्चा खोल दिया है। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने ऊर्जा राज्य मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर से इस्तीफे की मांग की है, जिनका नाम विकुल ने वीडियो में लिया था।

इसे भी पढ़ें: नितिन गडकरी के निजी सहायक के बंगले में चोरी की कोशिश, सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार

सपा के प्रदेश सचिव विपिन चौधरी और वरिष्ठ नेता मुखिया गुर्जर ने प्रदर्शन कर आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट और राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम लगाने की मांग की है। मेरठ व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष जीतू सिंह नागपाल के नेतृत्व में व्यापारियों ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि व्यापारी वर्ग में भय का वातावरण समाप्त हो। तेजगढ़ी चौराहे पर एक रेस्तरां के बाहर 19 अक्टूबर रात वाहन पार्क करने को लेकर व्यापारी सत्यम रस्तोगी का भाजपा नेता विकुल चपराणा से विवाद हो गया था, जिसके बाद विकुल ने व्यापारी से जबरन नाक रगड़वाकर माफी मंगवाई।

पूरा घटनाक्रम वीडियो में कैद हो गया, जो बाद में इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद राजनीतिक हलकों में हड़कंप मच गया और पुलिस ने देर रात विकुल के खिलाफ कार्रवाई कर मामला दर्ज किया। हालांकि, व्यापारी सत्यम रस्तोगी ने बाद में कहा कि वह पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट हैं और उनका किसी से व्यक्तिगत विवाद नहीं है।

News Source - PTI Information  

प्रमुख खबरें

TCS में Layoffs पर लगी ब्रेक! N. Chandrasekaran बोले- छंटनी नहीं, एआई है सबसे बड़ा अवसर

Celebrity Brand List: Virat Kohli का जलवा, Shah Rukh और Priyanka Chopra टॉप 3 में शामिल

Bangladesh Cricket में बवाल, लिटन दास ने World Cup से बाहर होने पर Board को घेरा

Ben Stokes फिर Nightclub विवाद में फंसे, ECB ने शुरू की जांच, England टीम में मचा हड़कंप।