राहुल गांधी के अलग मंत्रालय वाले बयान पर भड़के भाजपा नेता, बोले- देश में घूम-घूम कर फैलाते हैं भ्रम

By अनुराग गुप्ता | Feb 24, 2021

वायनाड। कांग्रेस नेता और वायनाड के सांसद राहुल गांधी कोल्लम के थांगस्सेरी समुद्र तट पर मछुआरों से बातचीत करने के लिए पहुंचे। जहां पर उन्होंने ऐसा बयान दे दिया कि जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया। दरअसल, राहुल गांधी ने कहा कि किसान जमीन पर खेती करते हैं वैसे ही आप समुद्र में करते हैं। किसान के लिए दिल्ली में मंत्रालय है लेकिन आपके लिए मंत्रालय नहीं है। आपके लिए दिल्ली में कोई नहीं बोलेगा, इसलिए मैं पहले दिल्ली में मछुआरों के लिए मंत्रालय समर्पित करूंगा। 

इसे भी पढ़ें: भाजपा नेताओं ने राहुल गांधी पर लगाया उत्तर भारतीयों का अनादर करने का आरोप, जानिए क्या कहा था 

कांग्रेस सांसद के बयान पर भाजपा नेताओं ने जमकर आलोचना की। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ट्वीट कर कहा कि संसद में खुद फिशरी मंत्रालय से सवाल पूछते हैं ? जब जवाब में भ्रम फैलाने वाला अफ़ीम नहीं मिलता है तब देश में घूम-घूम कर भ्रम फैलाते हैं। यह दिमाग़ी दिवालियापन है या सोची समझी साजिश ? यह लोगों को सोचना है। 

इसे भी पढ़ें: राहुल गांधी ने केरल में फूंका चुनावी बिगुल, भाजपा और वाम सरकार को आड़े हाथों लिया 

वहीं, अमेठी से सांसद और भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने तो राहुल गांधी पर बार-बार झूठ बोलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी बार-बार झूठ बोलकर अपनी पार्टी के लिए शिकस्त प्रतिस्थापित की है। राहुल गांधी आज भी मत्स्यपालन मंत्रालय के संदर्भ में एक और झूठ बोल चूके हैं। सच सामने आने के बाद भी उनका सच से सरोकार नहीं है।

प्रमुख खबरें

Government का बड़ा ऐलान, Middle East तनाव के बीच नहीं होगी LPG Cylinder और Petrol की किल्लत

भारत को इजाजत देने वाले तुम कौन? दोस्त रूस ने ट्रंप का दिमाग कर दिया ठंडा

TTV Dhinakaran का बड़ा दावा: Tamil Nadu में NDA बनाएगी सरकार, DMK के खिलाफ होगी Silent Revolution

पूरा हिसाब लेंगे...ईरान के नए सुप्रीम लीडर ने पहले संबोधन में किया साफ, पड़ोसी देशों को भी नहीं करेंगे माफ