BJP नेताओं ने बजट को सर्व समावेशी व सर्वजन हिताय बताया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 02, 2023

भारतीय जनता पार्टी की राजस्थान इकाई के नेताओं ने केंद्रीय बजट को सर्व समावेशी एवं सर्वजन हिताय वाला बताते हुए इसका स्वागत किया। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि बजट समावेशी विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम है वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां ने कहा कि इस बजट से मध्यम और वंचित वर्ग की उम्मीदों को पूरा करने की पहल की गई है। राजे ने बुधवार को पेश बजट पर प्रतिक्रिया में कहा, यह बजट सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय है, जो समावेशी विकास की दिशा में देश के लिए एक ऐतिहासिक कदम है।

वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पूनियां ने कहा, मोदी सरकार का यह बजट सर्व समावेशी है, बजट से भारत के मध्यम और वंचित वर्ग की उम्मीदों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने पूरा करने की बड़ी और सकारात्मक पहल की है। उन्होंने कहा, मोदी सरकार का सप्तऋषि की कल्पना करते हुये देश के बुनियादी विकास से हरित विकास तक, वंचितों के उत्थान से लेकर नौजवानों के कल्याण की कल्पना तक, यह जनकल्याणकारी बजट है, देश के प्रत्येक वर्ग को और मजबूती देगा।

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को संसद में वित्त वर्ष 2023-24 का बजट पेश किया। पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि यह बजट संपूर्ण देश के हर वर्ग के व्यक्ति को लाभान्वित करने वाला और आगे बढाने वाला है। उन्होंने कहा, देश अभी 5वीं बड़ी आर्थिक शक्ति के रूप में उभरा है। निकट भविष्य में यह और आगे के पायदान पर बढ़ेगा, इस बजट के प्रावधानों से स्पष्ट होता है। यह बजट बहुत ही स्वागत योग्य है।

प्रमुख खबरें

Left-Arm Spin के खिलाफ Shubman Gill का खराब रिकॉर्ड, Colombo में कड़े Net Practice से की बड़ी तैयारी

AMU की 500 करोड़ की जमीन Aligarh नगर निगम ने कब्जे में ली, विवाद गहराया

Vishwakhabram: 60 घंटे तक लगातार Pakistan को हथियारों से लैस करते रहे China-Turkey के Military Aircraft, भारत की तैयारी भी तेज

Jaipur में CJP टीम पर हमला! अभिजीत दिपके बोले - BJP का डर है, स्कूल सुधार से डरते हैं