शत प्रतिशत कोविड टीकाकरण करने की उपलब्धि को ऐतिहासिक बताते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व प्रदेश की जनता को बधाई दी

By विजयेन्दर शर्मा | Sep 06, 2021

शिमला, केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल व युवा मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने हिमाचल प्रदेश द्वारा 18 वर्ष से अधिक की आयुवर्ग का शत प्रतिशत कोविड टीकाकरण करने की उपलब्धि को ऐतिहासिक बताते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व प्रदेश की जनता को बधाई दी है।

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री ने प्रदेश के कोरोना योद्धाओं, स्वास्थ्य कर्मियों और लाभार्थियों से किया वैक्सीन संवाद-- हिमाचल प्रदेश वैक्सीनेशन अभियान का चैम्पियन बना- प्रधानमंत्री

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा “ हिमाचल प्रदेश ने पूरे देश के सामने वैक्सिनेशन को लेकर एक रोडमैप सामने रखा है । प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत में दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान हर दिन नए रिकॉर्ड बना रहा है । पिछले महीने यानी अगस्त में भारत ने 18 करोड़ से ज्यादा टीके लगाए जो जी-7 देशों में लगाए गए कुल टीके से भी अधिक है। यह देखना उत्साहजनक है कि हिमाचल में टीकाकरण अभियान ने उम्र की अधिकता ,ख़राब मौसम व जटिल भौगोलिक परिस्थियों को मात देते हुए देश के सामने कर्तव्यपरायणता की सशक्त मिसाल पेश की है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा हिमाचल के स्वास्थ्य कर्मियों और कोविड वैक्सीनेशन कार्यक्रम के लाभार्थियों से संवाद करना देवभूमि के प्रति उनके विशेष प्रेम को दर्शाता है।

इसे भी पढ़ें: राजकीय प्राथमिक पाठशाला लाना मोही शिक्षा खण्ड राजगढ़ की अपग्रेड करने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर एवं सांसद सुरेश कश्यप का धन्यवाद

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया का सबसे तेज कोविड टीकाकरण भारत मे हो रहा है। प्रधानमंत्री मोदी जी का विशेष प्रेम और सानिध्य हमेशा हिमाचल को मिला है। आज का मार्गदर्शन प्रदेशवासियों को टीकाकरण की दूसरी डोज़ के कार्यक्रम को भी सफल बनाने हेतु प्रेरित करेगा। 

प्रमुख खबरें

Petrol Pump UPI Payment Limit New Rule | मध्य प्रदेश में पेट्रोल पंप 16 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज़्यादा के UPI पेमेंट नहीं करेंगे स्वीकार

19 सितंबर को Radha Ashtami और Mahalakshmi Vrat, सुबह 11:01 से पूजा का Shubh Muhurat

Hardoi में पारिवारिक विवाद के बाद महिला की नाक कटी, पति हिरासत में

Tirupati Laddu Row: तिरुपति लड्डू घी मिलावट मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, सुकृति फूड्स के प्रमोटर कैलाश चंद मंगला गिरफ्तार