Budget 2025 का भाजपा नेताओं ने किया स्वागत, बोले- विकसित भारत का सपना होगा साकार

By अंकित सिंह | Feb 01, 2025

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को अपना रिकॉर्ड लगातार आठवां केंद्रीय बजट पेश किया। बजट को लेकर भाजपा नेताओं की भी प्रतिक्रिया आ रही है। भाजपा नेताओं ने बजट का स्वागत किया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किया गया बजट विकसित भारत के सपने को साकार करने वाला बेहतरीन बजट है। इस बजट में समाज के सभी वर्गों का ख्याल रखा गया है। यह बजट युवाओं, गरीबों, किसानों, महिलाओं और समाज के सभी वर्गों और क्षेत्रों के विकास को बढ़ावा देने वाला है।

इसे भी पढ़ें: Budget 2025: 'पिछले 10 वर्षों के हमारे विकास ट्रैक रिकॉर्ड ने वैश्विक ध्यान आकर्षित किया है': वित्त मंत्रालय

राजनाथ ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में रक्षा मंत्रालय को 6.81 लाख करोड़ रुपये से अधिक का आवंटन किया गया है, जो पिछले वर्ष के बजट आवंटन से लगभग 9.5 प्रतिशत अधिक है और रक्षा बलों का आधुनिकीकरण हमारी सरकार की प्राथमिकता रही है। और इसके लिए भी 2025-26 में 1.80 लाख करोड़ रुपये का पूंजी आवंटन किया गया है, जिससे हमारी सेनाओं की क्षमता पहले से कहीं ज्यादा बढ़ जाएगी। 

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि निर्मला सीतारमण ने मध्यम वर्ग को बहुत जरूरी बड़ी राहत दी है। हर कोई जिसकी आय 12 लाख रुपये तक है या जिसका वेतन 12 लाख 75 हजार रुपये तक है, उसे अब सभी करों से छूट दी गई है। 25 लाख तक तो इनकम टैक्स में लगातार कटौती होती रहती है और फिर उससे आगे भी हर कोई एक लाख रुपये बचाता है। गोयल ने कहा कि एक तरह से, वित्त मंत्री ने मध्यम वर्ग के एक बड़े वर्ग की मांग को पूरा किया है, खासकर जब बढ़ती आय के साथ अधिक से अधिक गरीब मध्यम वर्ग में आ रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि आखिरी रिपोर्ट यह थी कि 25 करोड़ गरीब अब मध्यम वर्ग में आ गये हैं और उन्हें बहुआयामी गरीबी से मुक्ति मिल गयी है। मुझे लगता है कि यह उन सभी लोगों के लिए एक बड़ी राहत है। दिल्ली में सरकारी कर्मचारियों, वेतनभोगियों, व्यापारियों, छोटे एमएसएमई उद्योग के साथ मध्यम वर्ग के लोगों की संख्या सबसे अधिक है और इस बजट से इन सभी को बड़ी राहत मिलेगी। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश का ऐतिहासिक बजट पेश किया है। इस बजट की खासियत हमारे बजट को गति देना है। हमेशा की तरह इस बार भी उन्होंने इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर को प्राथमिकता दी है, सेक्टर के लिए बजट बढ़ाया गया है और इससे इंफ्रा और सड़कों को मदद मिलेगी। 

इसे भी पढ़ें: Budget 2025: मिडिल क्लास को बड़ी राहत, महिलाएं और किसानों पर मेहरबान मोदी सरकार, जानें बजट की मुख्य बातें

गडकरी ने कहा कि कृषि क्षेत्र को भी प्राथमिकता दी गई है। आयकर सुधार से मध्यम वर्ग के लोगों को बड़ा लाभ होगा। इस बजट ने सार्वजनिक-निजी भागीदारी को बढ़ावा दिया है। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यह बजट आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए है। कृषि क्षेत्र और किसानों को प्राथमिकता दी गई है। अब किसान क्रेडिट कार्ड पर 5 लाख रुपये तक का लाभ उठा सकते हैं...किसानों को कई सौगातें दी गई हैं। 

प्रमुख खबरें

Lok Sabha का बड़ा फैसला: One Nation One Election बिल पर संसदीय Committee का कार्यकाल मानसून सत्र 2026 तक बढ़ाया गया

UP में योगी सरकार के 9 साल: CM Yogi बोले- PM Modi के मार्गदर्शन से आया यह बड़ा परिवर्तन

Assam Politics: चुनाव से पहले Congress को बड़ा झटका, Pradyut Bordoloi हुए BJP में शामिल, CM हिमंता बोले- अभी और आएंगे

कंगना रनौत का राहुल गांधी पर वार, बोलीं- टपोरी की तरह करते हैं व्यवहार, उन्हें अपनी बहन से सीखना चाहिए