BJP के नेतृत्व वाले NDA को 450 सीट मिलेंगी : Uma Bharti

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 03, 2024

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने सोमवार को कहा कि सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) करीब 450 लोकसभा सीट पर जीत हासिल करेगा। सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट में पूर्व केंद्रीय मंत्री भारती ने यह भी कहा कि हिमालय में अपने पिछले ढाई माह के प्रवास के दौरान विभिन्न राज्यों से आए तीर्थयात्री और साधु-संतों ने केवल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में ही बात की। शनिवार को एग्जिट पोल में अनुमान जताया गया कि प्रधानमंत्री मोदी लगातार तीसरी बार सत्ता में बने रहेंगे, जबकि भाजपा के नेतृत्व वाले राजग को लोकसभा चुनावों में भारी बहुमत मिलने की उम्मीद है। 

‘टाइम्स नाउ-ईटीजी रिसर्च’ के एग्जिट पोल ने राजग और इंडिया गठबंधन को क्रमश: 358 और 152 सीटें दी हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव में अपने गठबंधन के लिए ‘400 पार’ का नारा दिया था। भारती ने अपने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘परसों एग्जिट पोल आ गए हैं उनके अनुमान जो भी हों, लेकिन मेरा अनुमान चार सौ पचास (राजग को सीट) से कम नहीं है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मोदी जी ने कन्याकुमारी में जिस तरह तप किया, वैसा कोई अलौकिक व्यक्ति ही कर सकता है।’’ 

इसे भी पढ़ें: एग्जिट पोल बेतुका, कर्नाटक में कांग्रेस 15 से 20 सीट जीतेगी : Siddaramaiah

भाजपा नेता इन दिनों गंगा नदी के संरक्षण के लिए काम कर रही हैं। भारती ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने गंगा की तुलना अपनी मां से की है, जिससे उनका यह विश्वास और मजबूत हुआ है कि उनका सपना (नदी संरक्षण का) पूरा होगा। मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी उम्मीद जताई कि केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना (मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र में) के क्रियान्वयन का उनका सपना भी पूरा होगा।

प्रमुख खबरें

12 करोड़ की बड़ी कुर्बानी, Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी, BCCI की मुहर का इंतजार!

मुझे Delhi Police गिरफ्तार करने वाली है..., Abhijeet Dipke का Jail Bharo Andolan का आह्वान, Jantar Mantar पर बढ़ा तनाव

भारत से पहली बार कांपा चीन, पुतिन के गुरु बोले हिंदू आ रहे हैं!

Bihar को मिलेगी नई पहचान, Patna का JP Ganga Path बनेगा World-Class Tourism Hub