खतरे में येदियुरप्पा की कुर्सी! नाराज भाजपा विधायक ने कही यह बड़ी बात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 20, 2020

बेंगलुरु। बगावत का संकेत देते हुए भाजपा विधायक बासनगौड़ा पाटिल यतनाल ने कहा है कि बीएस येदियुरप्पा लंबे समय तक मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे और आलाकमान ने फैसला किया है कि उनके उत्तराधिकारी उत्तरी कर्नाटक क्षेत्र से होंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री केवल अपने गृह जिले शिवमोगा के विकास कार्यों में रूचि दिखाते हैं जबकि अन्य निर्वाचन क्षेत्रों के विधायकों को आवंटित कोष को वापस ले रहे हैं। यतनाल ने कहा,‘‘(निर्वाचन क्षेत्र के लिए) 125 करोड़ रुपये आये थे लेकिन हमारे मुख्यमंत्री ने इसे वापस ले लिया, जिसके बाद मेरे और उनके बीच लड़ाई शुरू हो गयी। वह सारी चीजें शिवमोगा ले जा रहे हैं...वह लंबे समय तक (मुख्यमंत्री) नहीं रहेंगे...उनका समय आ गया है।’’

अपने निर्वाचन क्षेत्र विजयपुरा में एक कार्यक्रम में सोमवार को संवाददाताओं से बात करते हुए यतनाल ने दावा किया कि भाजपा आलाकमान के पास येदियुरप्पा के कई विकल्प हैं। उन्होंने कहा, ‘‘उमेश कट्टी (भाजपा विधायक) ने भी सवाल किया था कि वह (येदियुरप्पा) शिवमोगा के लिए मुख्यमंत्री हैं या समूचे कर्नाटक के लिए। अगर 125 करोड़ रुपये मुझसे वापस नहीं लिये जाते तो हमने सारी सड़कें सीमेंट की बनाने की योजना बनायी थी। लेकिन रकम वापस ले ली गयी, लेकिन मैं इसे नहीं छोडूंगा, मैं इसके लिए लड़़ रहा हूं और रकम वापस लेकर आऊंगा। ’’ येदियुरप्पा की उम्र को देखते हुए नेतृत्व में संभावित बदलाव को लेकर हालिया समय में कुछ हलकों में अटकलें लगायी जा रही हैं। हालांकि ,प्रदेश भाजपा ने येदियुरप्पा को हटाने संबंधी खबरों को खारिज किया था। 

इसे भी पढ़ें: बाढ़ से हुए नुकसान की भरपाई के लिये प्रभावी ढंग से काम कर रही कर्नाटक सरकार: येदियुरप्पा

यतनाल ने कहा कि उत्तरी कर्नाटक के लोगों के समर्थन के कारण भाजपा सरकार बना सकी।उन्होंने कहा, ‘‘क्या मांड्या, चामराजनगर और कोलार जैसे दक्षिणी जिलों में उन्हें किसी ने वोट दिया। उत्तरी कर्नाटक में पार्टी को ज्यादा संख्या में सीटें मिली।’’ उन्होंने कहा, ‘‘(भाजपा में) 95 प्रतिशत विधायक (उत्तरी कर्नाटक से) होंगे। इसलिए शीर्ष स्तर पर (भाजपा आलाकमान) को यह समझना चाहिए। हमारे प्रधानमंत्री के मन में विचार आया है कि (येदियुरप्पा के बाद) उनकी जगह लेने वाले उत्तरी कर्नाटक से होने चाहिए। उन्होंने कहा है कि येदियुरप्पा के बाद मुख्यमंत्री उत्तरी कर्नाटक से होंगे। इस पर फैसला लगभग हो चुका है।

प्रमुख खबरें

इनकी नीयत में खोट है, इटावा में PM Modi ने खोली Samajwadi Party और Congress के तुष्टिकरण की पोल

संविधान की प्रस्तावना नहीं बदलेगी भाजपा सरकार, आरक्षण रहेगा बरकरार : Rajnath Singh

क्या आप भी बार-बार जिम जाना स्किप करते हैं? आज ही फॉलो करें ये टिप्स

अस्थायी रूप से निलंबित किए गए Bajrang Punia, पहलवान ने दी सफाई, NADA पर लगाया ‘एक्सपायर हो चुकी किट’ देने का आरोप