भाजपा विधायकों ने शाह को विधायक दल का नेता घोषित करने के लिए अधिकृत किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 24, 2019

भुवनेश्वर। 16वीं ओडिशा विधानसभा का पहला सत्र शुरू होने से दो दिन पहले भाजपा के नवनिर्वाचित विधायकों ने रविवार को पार्टी अध्यक्ष अमित शाह को विधायक दल के नेता का नाम घोषित करने के लिए अधिकृत किया। यह निर्णय एक बैठक में किया गया। भाजपा विधायक दल के नेता का चयन करने के लिए आयोजित बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक सरोज पांडेय और केंद्रीय पेट्रोलियम एवं इस्पात मंत्री धर्मेंद्र प्रधान एवं अन्य मौजूद थे। 

इसे भी पढ़ें: राज्यसभा के लिए नामित होने के बाद भाजपा में शामिल हुए अश्विनी वैष्णव

भाजपा विधायक दल के नेता विधानसभा में विपक्ष के नेता होंगे क्योंकि भाजपा सत्ताधारी बीजद के बाद दूसरी सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी है। बीजद के जहां 111 विधायक हैं वहीं भाजपा के 23 विधायक हैं। ओडिशा भाजपा के अध्यक्ष एवं नवनिर्वाचित लोकसभा सांसद बसंत पांडा ने बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि विधायक दल के नेता का चयन कर लिया गया है और पार्टी अध्यक्ष नाम की घोषणा करेंगे। उन्होंने कहा कि विधायकों ने अपने विचार रखे और एक प्रस्ताव पारित किया जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को नेता का नाम घोषित करने के लिए अधिकृत किया गया।

प्रमुख खबरें

Jaipur Literature Festival में जुटेंगे Simi Garewal और Vishal Bhardwaj, 14 जनवरी से होगा आगाज

Spain Parliament ने बेदखली रोकने और Housing Reforms के नए नियमों को दी मंजूरी

NITI Aayog की रिपोर्ट: PLI Scheme के 70 प्रतिशत क्षेत्रों में तय लक्ष्यों के अनुसार प्रगति

Vivaan Kapoor ने ISSF विश्व चैंपियनशिप में जीता रजत, भारत के लिए पक्का किया Olympic कोटा