Rajasthan Elections को लेकर BJP ने चला बड़ा दांव, Arjun Ram Meghwal को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

By अंकित सिंह | Aug 17, 2023

राजस्थान में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने बड़ा दांव खेला है। चुनावी तैयारियों में जुटी भाजपा अभी से ही नेताओं को लेकर जिम्मेदारी सौंपने की शुरुआत कर चुकी है। इन सब के बीच केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को भी भाजपा ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। भाजपा ने मेघवाल को घोषणा पत्र समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है। आपको बता दें कि अर्जुन राम मेघवाल राजस्थान से ही सांसद हैं। वह अनुभवी नेता हैं। इसके अलावा वह केंद्रीय नेतृत्व के भी काफी करीब हैं। इस समिति में अर्जुन राम मेघवाल के अलावा संयोजक के रूप में राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा और घनश्याम तिवाड़ी होंगे। दोनों भाजपा से ही राज्यसभा के सांसद हैं।

इसे भी पढ़ें: राजस्थान : राज्यपाल मिश्र और मुख्यमंत्री ने स्वतंतत्रा दिवस की पूर्व संध्या पर लोगों को शुभकामनाएं दीं

वरिष्ठ है मेघवाल

अर्जुन राम मेघवाल फिलहाल लोकसभा के सांसद हैं। वे पहली बार 2009 में राजस्थान के बीकानेर सीट से चुनाव जीते थे। 2013 में सर्वश्रेष्ठ सांसद के रूप में उन्हें पुरस्कृत किया गया। 2009 के बाद 2014 और 2019 में भी उन्होंने लोकसभा का चुनाव जीता। राजनीति में आने से पहले वे राजस्थान कैडर के एक आईएएस अधिकारी रहे। दलित समुदाय से आने वाले मेघवाल अपनी सादगी के लिए जाने जाते हैं। मोदी सरकार में भी उनके ऊपर बड़ी जिम्मेदारी है। फिलहाल कानून मंत्रालय संभाल रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

Saharanpur में आवारा कुत्तों ने 12 वर्षीय बच्चे को नोंचकर मार डाला, एक अन्य घायल

US Dollar की मजबूती से गिरा Rupee, 11 पैसे टूटकर 95.73 पर बंद

विद्या भारती का राष्ट्रव्यापी अभियान, 25 सितंबर को 25 हजार जगहों पर होगा Vande Mataram का सामूहिक गायन

Varshini Venkat: चेन्नई में टीवी अभिनेत्री कारोबारी से 5.5 लाख रुपये ऐंठने के आरोप में गिरफ्तार