Bihar में नीतीश सरकार को घेरने की तैयारी में भाजपा, कानून-व्यवस्था और रोजगार को बनाया बड़ा मुद्दा

By अंकित सिंह | Dec 13, 2022

बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो रहा है। भाजपा और उसके सहयोगी दल बिहार विधानसभा में महागठबंधन की सरकार को घेरने की तैयारी में हैं। भाजपा जबरदस्त तरीके से कानून व्यवस्था का मुद्दा उठा रही है। इसके अलावा 10 लाख नौकरी के मुद्दे पर भी नीतीश कुमार के सरकार को घेरने की तैयारी में है। शीतकालीन सत्र के पहले दिन राज्य विधानसभा के बाहर कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर भाजपा विधायकों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान बेरोजगारी को भी बड़ा मुद्दा बनाया गया। पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने साफ तौर पर कहा है कि महागठबंधन की सरकार ने बिहार की जनता से जो भी वादा किया है, उसे हर हाल में पूरा किया जाना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: Social Media पर छाया बिहार का 'Kaidi Chai Wala', जेल में बैठकर चुस्किया ले रहे लोग

बिहार भाजपा ने ट्वीट कर लिखा कि एनडीए काल में निकाली गई 1.15 लाख शिक्षक अभ्यर्थी की नियुक्तियां तत्काल पूर्ण करो। एनडीए की 2.34 लाख सरकारी बहालियों को पूर्ण करो। BTET-CTET शिक्षक अभ्यार्थियों की बहाली तुरंत करो! इसके साथ ही बिहार भाजपा ने ट्वीट में लिखा कि शिक्षक अभ्यर्थियों की रोककर बहाली, नीतीश बाबू बिना शिक्षकों के ही स्कूल चलाएंगे! सुपौल जिले के 93 उत्क्रमित उच्च विद्यालय में एक भी शिक्षक नहीं। इन विद्यालयों से हर वर्ष करीब 9000 छात्र-छात्राएं भरते हैं मैट्रिक का फॉर्म।

प्रमुख खबरें

Team India के ट्रॉफी न लेने पर MEA की दो टूक, कहा- यह फैसला पूरी तरह BCCI के अधिकार में

MDL रायगढ़ के Dighi Port पर 27000 करोड़ रुपये में बनाएगी देश का सबसे बड़ा शिपयार्ड

Bihar Flood Crisis पर बड़ा एक्शन: Samrat Choudhary ने जारी किए 579 करोड़ के Relief Funds

सालों बाद टीवी पर लौटेंगी Divyanka Tripathi, पति Vivek Dahiya संग इस शो में मचाएंगी धमाल