BJP की महिला मोर्चा का दावा, हरियाणा में Khattar सरकार के दौरान मजबूत हुई कानून व्यवस्था

By Prabhasakshi News Desk | Sep 24, 2024

हरियाणा में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर प्रभासाक्षी की टीम फरीदाबाद पहुंची है। जहां हमारे एडिटर नीरज कुमार दुबे ने जिले की बड़खल विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की अध्यक्ष और सदस्यों से बात की।

पार्टी की कई महिला सदस्यों ने दावा किया कि भाजपा शासन के दौरान महिलाओं के भीतर से अपनी सुरक्षा को लेकर भय पूरी तरह से समाप्त हो चुका है और वे खुद को अधिक सुरक्षित महसूस कर रही हैं। उनके अनुसार, महिलाएं अब हरियाणा में आधी रात के समय भी बेखौफ होकर घूम सकती हैं। देश में बढ़ रही महंगाई को लेकर महिलाओं ने बताया कि महंगाई के साथ-साथ लोगों की आमदनी में भी बढ़ोतरी हुई है। इसलिए उसका कोई खास फर्क नहीं पड़ता है। भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कभी भी धर्म और जाति की राजनीति नहीं की। विपक्षी पार्टियों सिर्फ उन पर निराधार आरोप लगाती हैं। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने तीन तलाक जैसी कुप्रथाओं को अंत करने के लिए भी प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया।

प्रमुख खबरें

India vs Sri Lanka: सोनल दिनुशा के शतक से दूसरा टेस्ट ड्रॉ, भारत ने 1-0 से जीती श्रृंखला

Beauty Tips: चावल का आटा सिर्फ रसोई में नहीं, मेकअप में भी आएगा काम! जानिए कैसे

Team India ने 1-0 से जीती Test Series, कोलंबो में दूसरा मुकाबला ड्रॉ

Canara Bank Securities Limited में 10 पदों पर Recruitment, बिना परीक्षा के मिलेगी Mumbai-Bengaluru में Job का मौका